Raha Kapoor And Rishi Kapoor Unseen Photo: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लाडली बेटी राहा का जन्म साल 2022 में हुआ था। एक साल बाद 2023 के क्रिसमस के मौके पर कपल ने नन्ही राहा का चेहरा पब्लिक के सामने रिवील किया था। इसके बाद से राहा कपूर की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल होने लगीं। इस बीच राहा की एक अनदेखी तस्वीर अपने दादा जी यानी दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद से पूरा कपूर खानदान काफी इमोशनल हो गया है।
दादी और नानी ने शेयर की तस्वीर
दरअसल, इस तस्वीर को एक फैन ने एडिट किया है, जिसमें रणबीर और आलिया की नन्ही राहा कपूर अपने दादा जी ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। इस एडिटेड तस्वीर को राहा की दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को देखने के बाद फैंस भी सरप्राइज हो गए हैं, और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
घरवालों ने लिखी यह बात
वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर और सोनी राजदान ने कैप्शन दिया, ‘ये इतनी अच्छी एडिटिंग है कि ये हमारे दिलों को खुशी से भर देता है। धन्यवाद।’ सोनी राजदान ने इस तस्वीर को बेटी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को भी टैग किया है। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
साल 2020 में हुआ था निधन
गौरतलब है कि दिग्गज एक्टर और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर लंबे समय से कैंसर जैसी गंभर बीमारी से जूझ रहे थे। 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली थी। आपको बता दें कि अपने करियर में ऋषि कपूर ने कई हिट फिल्में दी थीं। उनके जाने के बाद से उनके फैंस भी काफी दुखी हो गए थे। फिलहाल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कपल के पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें : Kalki 2898 AD थीम सॉन्ग पर झूमे फैंस, Ranveer Singh की शक्तिमान पर आया अपडेट, जानें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
18 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines