हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Christmas पर आलिया-रणबीर ने दिखाई बेटी की पहली झलक, Raha की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

Raha First Public Appearence: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की पहली झलक पर फैंस दिल हार गए। देखें राहा की क्यूटनेस भरा वीडियो…

विज्ञापन
instagram

Raha First Public Appearence: अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैंस को क्रिसमस का बड़ा तोहफा दिया है। कपल की बेटी की पहली झलक सामने आ गई है। राहा का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। आलिया और रणबीर की शहजादी की पहली झलक पर ही फैंस दिल हार गए।

राहा की पहली झलक

आलिया और रणबीर की बेटी की पहली झलक पाने को फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब क्रिसमस के मौके पर कपल ने फैंस को ट्रीट देते हुए अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। राहा की पहली झलक पाते ही फैंस बेहद खुश हो गए। वहीं, राहा के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

यूजर कर रहे राहा की जमकर तारीफ

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऋषि कपूर की आंखें। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओह माई गॉड वो बिल्कुल अपने दादा ऋषि कपूर की तरह दिखती है। तीसरे यूजर ने लिखा कि उनकी आंखें ओह माई गॉड। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि क्यूटनेस ओवरलोडेड। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर राहा के वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस दिन हुआ था राहा का जन्म

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल साल 2022 को शादी की थी। इस दिन दोनों पूरे रीति-रिवाज के साथ एक-दूजे के हो गए। वहीं, 6 नवंबर 2022 को कपल की बेटी राहा का जन्म हुआ था। वहीं, राहा के जन्म के बाद से ही हर कोई उनकी पहली झलक देखने को बेकरार था। अब कपल की बेटी की पहली झलक सामने आ गई है। राहा बेहद क्यूट है और उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो रहा है। फैंस को राहा की पहली झलक बेहद पसंद आ रही है और यूजर्स का कहना है कि वो ऋषि कपूर की तरह दिखती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola