Ragini Khanna Interview: टीवी शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ और ‘रागिनी की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) एक बार फिर चर्चा में हैं। रागिनी पिछले लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं। हाल ही में उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। साथ ही कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह के साथ अपने बॉन्ड पर खुलकर बात की।
आपको बता दें कि कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह की तरह ही रागिनी खन्ना भी सुपरस्टार गोविंदा की भांजी हैं। गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार थे। उनकी तरह ही उनकी भांजी रागिनी खन्ना भी शोबिज की दुनिया में आ गईं। हालांकि गोविंदा की भांजी होने का एक्ट्रेस को अपने करियर में कुछ खास फायदा नहीं मिल सका। ऐसा खुद उनका कहना है।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के इवेंट में चले लाठी-डंडे, फैंस के बीच बुरे फंसे कॉमेडियन, देखें बवाल का वीडियो
मामा की वजह से नहीं हुआ फायदा
सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में रागिनी खन्ना ने अपने करियर पर बात की। दरअसल, एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या गोविंदा की भांजी होने का उनके करियर को फायदा मिला, इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं मिला।’ रागिनी खन्ना ने कहा, ‘वो बहुत बड़े स्टार हैं। पहली बात तो ये है कि मैं उनकी बेटी नहीं हूं। मैं नमू (टीना आहूजा) और यश से प्यार करती हूं। हम दोस्त हैं, लेकिन जब आप काम पर जाते हैं तो आपको उस तरह नहीं देखा जाता है।’
रागिनी खन्ना ने आगे कहा, ‘गोविंदा मेरे मामा हैं और मैं उनकी इज्जत करती हूं। मैं उनके परिवार के साथ टच में हूं। हालांकि पिछले चार साल से हम आपस में नहीं मिले लेकिन मैं घर जाती हूं तो उनसे मिलती हूं। सुनीता मामी से हर हर फंक्शन में बात करती हूं। कृष्णा और आरती भी भाईदूज, रक्षाबंधन और दिवाली के मौके पर बात करते हैं। मेरा सभी के साथ अच्छा बॉन्ड है।’
रागिनी खन्ना का वर्क फ्रंट
गौरतलब है कि रागिनी खन्ना टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। टीवी शो के अलावा वे कई सारे रियलिटी शो को भी होस्ट करती नजर आई हैं। रागिनी को आखिरी बार फिल्म ‘घूमकेतु’ में देखा गया था। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से एक्ट्रेस स्क्रीन से गायब हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines