Ragini Khanna Religion Conversion Video Viral: टीवी का फेमस शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ तो आपने देखा ही होगा। शो में सुहाना का किरदार निभाकर रागिनी खन्ना काफी पॉपुलर हो गई थीं। अपने करियर में कुछ शो और फिल्में करने के बाद वो अचानक पर्दे से गायब हो गईं। अब अपने धर्म को लेकर रागिनी चर्चा में आ गई हैं। ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदल लिया है। धर्म परिवर्तन को लेकर आया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। क्या वाकई ये सच है या फिर मामला कुछ और है, आइए जानते हैं पूरा सच।
धर्म परिवर्तन को लेकर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, रागिनी खन्ना इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें अपनी कजिन आरती सिंह की शादी में शामिल होते हुए देखा गया था, जहां से उनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच उनके धर्म परिवर्तन की बात जब से सामने आई है तो उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या सच में रागिनी ने अपना धर्म बदल लिया है।
यह भी पढ़ें: जिंदा है Goldy Brar! Sidhu Moose Wala मर्डर केस के मास्टरमाइंड को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
एक्ट्रेस ने फैंस से मांगी माफी
बता दें कि रागिनी खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने ईसाई धर्म को अपना लिया है। जैसे ही उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों के बीच हलचल मच गई। मामला बढ़ते देखकर रागिनी ने उस पोस्ट को लेकर फैंस से माफी मांगी है। इतना ही नहीं उन्होंने पहले पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट भी कर दिया है।
रागिनी ने क्या लिखा पोस्ट में?
रागिनी खन्ना ने अपनी पोस्ट में फैंस से माफी मांगते हुए लिखा, ‘नमस्ते! मैं रागिनी खन्ना हूं। मैं अपनी पुरानी पोस्ट को लेकर माफी मांगती हूं जिसमें मैंने क्रिश्चियन धर्म अपनाने की बात कही थी। मैंने वापस हिंदू धर्म को अपना लिया है और अपनी जड़ से जुड़ते हुए कट्टर सनातन धर्म को फॉलो कर रही हूं।’ बता दें कि रागिनी खन्ना का पोस्ट वायरल होने के बाद माना जा रहा है कि शायद उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines