अभिनेता राघव जुयाल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब राघव ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राघव ने लोगों के लिए प्रार्थना की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने किन लोगों के लिए दुआ मांगी है और उनके इस पोस्ट में क्या-क्या है? जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
राघव ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राघव ने लिखा है कि किसी अपने को खोने से बड़ी कोई सजा नहीं होती है, मेरी संवेदनाएं उन सभी निर्दोष परिवारों के साथ है जिन्होंने सीमा पर अपनों को खो दिया। आप सभी के लिए प्यार और प्रार्थनाएं कि इस दुख की घड़ी में आपको आगे बढ़ाने की शक्ति और हिम्मत मिले।
यूजर्स ने किया ट्रोल
राघव ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में भी यही लिखा है? वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप सही कह रहे है, भगवान उन लोगों को हिम्मत दे। इसके अलावा तमाम यूजर्स ने राघव को इसके लिए ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि इतना लेट पोस्ट, आपसे से उम्मीद नहीं थी राघव।
Raghav Juyal
क्या बोले नेटिजंस?
वहीं, दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया कि भाई अगले वॉर के बाद डाल देते, अभी क्या जरूरत थी। तीसरे यूजर ने कहा कि अब इस पोस्ट की क्या जरूरत है? एक और यूजर ने कहा कि बहुत जल्दी याद आ गया। एक अन्य ने कहा कि आपने इतना जल्दी रिस्पॉन्स दिया, क्या बात है। एक और यूजर ने लिखा कि शुक्र है कि सेलेब्स जा रहे हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने राघव के इस लेटेस्ट पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Cannes 2025 से Jacqueline Fernandez ने शेयर किया पोस्ट, दिखाए पहले दिन के खास पल
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines