Raghav Juyal Action Film: हर साल कई ऐसी फिल्में बनती हैं, जो हिट और फ्लॉप दोनों होती है। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होकर ओटीटी पर भी कमाल कर देती हैं, तो कुछ टिकट खिड़की पर फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर आती हैं, लेकिन जबरदस्त रिस्पॉन्स देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें इतने मर्डर हुए कि मौत की भी रूह कांप जाए। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर से कौन-सी फिल्म है? और इसमें ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…
क्या है फिल्म का नाम?
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि राघव जुयाल की मशहूर फिल्म ‘किल’ है। जी हां, इसी फिल्म में मौत का तांडव देखने को मिलता है क्योंकि एक के बाद एक मर्डर ऐसे होते हैं, जैसे रसोई में सब्जियां काटी जा रही हो। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब ये भयानक मंजर चलती ट्रेन में देखने को मिलता है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘किल’ की कहानी की बात करें तो ये एक कमांडो की कहानी है, जिसमें वो एक ट्रेन में सफर कर रहे होते हैं और जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे शुरू होता है मौत का खूनी खेल। दरअसल, फिल्म में अमृत नाम का एक कमांडो होता है, जिसको पता लगता है कि उसकी गर्लफ्रेंड तूलिका की सगाई होने वाली है।
किसलिए देखें फिल्म?
तूलिका और अमृत एक ही ट्रेन में सफर कर रहे होते हैं और ट्रेन दिल्ली के निकलती है। इसी ट्रेन में अमृत भी अपने दोस्त के साथ होता है। जैसे ही ट्रेन थोड़ी आगे बढ़ती है, तो इसमें चार दर्जन से भी ज्यादा बदमाश चढ़ जाते हैं और जैमर से मोबाइल का नेटवर्क बंद कर देते हैं। इसके बाद शुरू होता है मौत का खूनी खेल। ये बदमाश क्यों लड़ाई शुरू करते हैं, इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं, जो आपको जियोहॉटस्टार पर मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में इस वीकेंड किन 3 कंटेस्टेंट्स पर होगा वार? Farah Khan करेंगी सबका पर्दाफाश
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines