Raghav Juyal: टीवी के डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में नजर आ चुके राघव जुयाल अब एक्टिंग की राह पर चल चुके हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान, किल और बहुत हुआ सम्मान जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। फिलहाल वह शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म किंग में अपनी एंट्री को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अपडेट है कि राघव जुयाल साउथ सुपरस्टार नानी की पैन-इंडिया फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।
इस किरदार में आ सकते हैं नजर
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल ने साउथ सुपरस्टार नानी की पैन-इंडिया फिल्म द पैराडाइज के लिए चुने गए हैं। इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि द पैराडाइज में नानी लीड रोल में हैं, जबकि राघव जुयाल नेगेटिव लीड में नजर आएंगे। दशहरा फेम श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बन रही द पैराडाइज तेलुगु भाषा की मच अवेटेड एक्शन फिल्म होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की प्रीमियर डेट आउट, तुलसी विरानी कब और कहां लेंगी एंट्री?
रिलीज पर क्या है लेटेस्ट अपडेट?
सूत्रों ने बताया है कि नानी की हाई-प्रोफाइल फिल्म द पैराडाइज अगले साल मार्च, 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि इससे पहले मार्च 2025 में मेकर्स ने द पैराडाइज का अनाउंसमेंट पोस्टर रिलीज किया था जिसमें नानी शर्टलेस कंधे पर बंदूक रखे हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
राघव जुयाल की एंट्री पर मेकर्स की अनाउंसमेंट होना बाकी
अगर द पैराडाइज में राघव जुयाल की विलेन के तौर पर एंट्री कंफर्म हो गई है, तो फैंस के लिए यह देखना काफी मजेदार होगा। फिलहाल इन रिपोर्ट को लेकर मेकर्स की अनाउंसमेंट होना बाकी है। इसके बाद ही कंफर्म हो सकेगा कि द पैराडाइज में नानी के विरुद्ध राघव जुयाल दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines