राघव-परिणीति की रोमांटिक लव स्टोरी, पहली नजर में प्यार और अब शादी, बताया कैसे हुई थी पहली मुलाकात

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस को भी कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

इस बीच आज हम आपको परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि आखिर कैसे ये कपल एक-दूसरे के करीब आया और कैसे इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई?

विज्ञापन

लंदन में हुई दोनों की दोस्ती

बता दें कि 13 मई को कपल ने सगाई की थी, जिसके फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वहीं, कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे को जानते हैं। लंदन में दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई थी। एक्ट्रेस परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की और बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली।

विज्ञापन

एक साथ स्पॉट हुए परिणीति और राघव

वहीं, अगर राघव चड्ढा की बात करें तो उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। राघव ने एक्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स किया है। राघव चड्ढा ने लंदन से आकर एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म शुरू किया और परिणीति चोपड़ा लंदन से लौटने के बाद यशराज फिल्म्स की पीआर कन्सल्टेंट बन गई। वहीं, सगाई से पहले कपल को कई बार रेस्तरां और अलग-अलग इवेंट में एक साथ स्पॉट किया गया।

अफेयर को लेकर चर्चा में रहा कपल

इस दौरान एक्ट्रेस से कई बार पैपराजी ने उनके अफेयर को लेकर सवाल किए, लेकिन उन्होंने इस पर कभी कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाएं होती रही, लेकिन कपल ने कभी कोई जवाब नहीं दिया। बता दें कि जब परिणीति चोपड़ा जब अपनी फिल्म चमकीला की शूटिंग कर रही थी, तो उस दौरान वो पंजाब में थी। तभी कपल की दोस्ती और मुलाकात बढ़ी।

विज्ञापन

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं राघव और परिणीति 

वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2022 में राघव अपनी दोस्त परिणीति से मिलने जाते थे। बता दें कि इस साल 13 मई को कपल ने सगाई की है और अब बहुत जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ