Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके है। कपल आज यानी 24 सितंबर को एक-दूजे का हो गया है। हालांकि अभी कपल की वेडिंग फोटोज सामने नहीं आई, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से जुड़ी एक खास जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं, जो बहुत कम लोग जानते हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- दुनियाभर में Jawan का जलवा, Shahrukh Khan की फिल्म ने 18 दिनों में ही लूटा बॉक्स ऑफिस
इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा ने किया था डेब्यू
दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर लेडीज वर्सेज रिकी बहल से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में दर्शको को एक्ट्रेस की स्माइल बहुत ही पसंद आई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले परिणीति चोपड़ा यशराज बैनर के साथ पीआर सलाहकार के रूप में काम करती थी।
प्रियंका चोपड़ा की पीआर रह चुकीं हैं परिणीति चोपड़ा- रिपोर्ट्स
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा वैसे तो परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स से की थी, लेकिन इसके पहले उन्होंने साल 2010 में अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के लिए भी फिल्म प्यार इम्पॉसिबल के लिए पीआर का काम किया है।
अनुष्का शर्मा की पीआर थी- परिणीति
बता दें कि शुरुआत में परिणीति को यशराज फिल्म्स के साथ फिल्में करने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वो हमेशा पर्दे के पीछे रहकर पीआर सलाहकार के रूप में फिल्म की सफलता का ख्याल रखती थीं। इतना ही नहीं बल्कि एक बार एक इंटरव्यू में परिणीति ने खुद ही बताया था कि फिल्म बैंड, बाजा, बारात में उन्होंने अनुष्का शर्मा के लिए पीआर का काम किया था। इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं।
एक दिन के लिए बनी थी रानी मुखर्जी की पर्सनल असिस्टेंट- परिणीति
इतना ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी परिणीति बेहद होशियार थी और 12वीं क्लास में टॉप करने पर उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। वहीं, एक इंटरव्यू में परिणीति ने खुद बताया था कि वो एक दिन के लिए रानी मुखर्जी की पर्सनल असिस्टेंट बनी थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं सिर्फ एक दिन के लिए उनकी पीए बनी थी और यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था।
राघव चड्ढा की हुईं परिणीति
आज के समय में परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से हैं। आज परिणीति ने राघव चड्ढा से शादी कर ली है और दोनों एक-दूजे के हो गए है। शादी के बाद कपल गेस्ट को ग्रैंड रिसेप्शन देगा। बता दें कि इसी साल कपल ने सगाई भी की थी, जिसकी फोटोज सामने आने के बाद वो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines