मशहूर रैपर रफ्तार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अब रैपर समझ गए हैं कि सरकार इस वक्त बदले को लेकर कितनी सीरियस है। ऐसे में उनके सभी आदेशों का मानना कितना जरूरी है। अब रफ्तार ने अपने सभी फैंस और पूरे देश को सतर्क करने का काम किया है। आज रात देश ब्लैकआउट मोड में रहने वाला है, तो लोगों को भूलकर भी क्या चूक नहीं करनी चाहिए? अब रफ्तार ने फैंस को उससे जुड़ी जानकारी दी है।
रफ्तार ने लोगों को दिया खास संदेश
रैपर रफ्तार ने देश को ब्लैकआउट का असली मतलब बताया है, ताकि लोगों को कोई गलतफहमी न हो और वो खुद को किसी मुसीबत में न डाल लें। कई लोग ऐसे होंगे जो सरकार की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे होंगे, अब उन्हीं लोगों के लिए रफ्तार ने एक खास मैसेज दिया है। रैपर रफ्तार ने अपनी फैन फॉलोइंग को सही दिशा में इस्तेमाल करते हुए लोगों को चेतावनी भी दी है और रिक्वेस्ट भी की है।
Raftaar
सरकार के ‘ब्लैकआउट’ वाले आदेश पर रफ्तार का पोस्ट
रफ्तार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘जब गवर्नमेंट बोले ब्लैकआउट करना है, मतलब घर की सारी लाइट बंद करनी है। तब कृपया करके इन्वर्टर या जनरेटर भी चालू न करें। घोर अंधेरे में जली एक बत्ती भी अलग चमकती है। खुद के ऊपर टारगेट न बांधें प्लीज।’ रफ्तार अब लोगों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि ब्लैकआउट के वक्त वो कोई गलती न करें, नहीं तो इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
Raftaar
यह भी पढ़ें: आतंकवादियों को PM Modi का करारा जवाब, Operation Sindoor के बाद क्या बोलीं Kangana Ranaut?
9 आतंकी ठिकानों की दी जानकारी
आपको बता दें, इसके अलावा रफ्तार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक लिस्ट भी शेयर की है। इसमें पाकिस्तान और पीओके के उन 9 ठिकानों की जानकारी है, जहां ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयर स्ट्राइक कर कार्रवाई की गई है। इस हमले में 100 से भी ज्यादा आतंकियों को मारा जा चुका है। अब इन आतंकी ठिकानों पर क्या हो रहा था, रफ्तार ने उसकी भी जानकारी दी है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
32 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines