रफ्तार ने टॉमी जेनेसिस के ट्रू ब्लू वीडियो पर जताई नाराजगी, बोले- 'मेरे धर्म का मजाक उड़ाया'

रफ्तार ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉमी जेनेसिस के म्यूजिक वीडियो को लेकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें यह वीडियो आपत्तिजनक लगा।

रफ्तार ने टॉमी जेनेसिस के ट्रू ब्लू वीडियो पर जताई नाराजगी, बोले- 'मेरे धर्म का मजाक उड़ाया'

Photo Credit- News 24

रैपर रफ्तार ने कनाडा की भारतीय मूल की रैपर टॉमी जेनेसिस की आलोचना की है। उन्होंने टॉमी के म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ को हिंदू धर्म का अपमान बताया है। टॉमी जेनेसिस को उनके वीडियो के लिए लोगों की काफी नाराजगी झेलनी पड़ रही है। वीडियो में वह नीले रंग की बॉडी पेंट, सोने के गहने और माथे पर लाल बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। कई लोगों ने उनके इस लुक की तुलना हिंदू देवी से की है। रफ्तार ने भी इस वीडियो पर नाराजगी जताई और टॉमी की खुलकर आलोचना की।

रफ्तार ने क्या कहा?

रफ्तार ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह वीडियो आपत्तिजनक लगा और लोगों से इसे यूट्यूब पर रिपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें साफ लिखा था की ‘इसकी रिपोर्ट करें’। रफ्तार ने लिखा कि यह वीडियो उनके धर्म का मजाक उड़ाता है और ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने अपने फॉलोअर्स से भी यही अपील की कि वे इस वीडियो की रिपोर्ट करें ताकि इसे यूट्यूब से हटाया जा सके। फिलहाल टॉमी जेनेसिस ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टॉमी जेनेसिस की हो रही है कड़ी आलोचना

टॉमी के इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। वीडियो में वह हिंदू देवी जैसे कपड़े पहने हुए नजर आती हैं और कुछ ऐसे इशारे करती हैं जिन्हें लोग गलत मान रहे हैं। इस वीडियो में वह क्रॉस के साथ भी आपत्तिजनक तरीके से पेश आती हैं। वीडियो 20 जून को रिलीज हुआ था और तब से यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

टॉमी का असली नाम जेनेसिस यास्मीन मोहनराज है और उनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी संस्कृति का अपमान किया है और सस्ते प्रचार के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है।

 

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ