Anant-Radhika Wedding: जिस पल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था अब वो आ गया है। जी हां, अनंत और राधिका की शादी हो गई है और कपल के फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपनी शादी में अनंत जहां किसी राजा से कम नहीं लग रहे थे, तो वहीं राधिका भी बला की खूबसूरत लग रही थीं।
राधिका के गहनों ने खींचा ध्यान
अपनी शादी के खास मौके पर राधिका ने अपनी हर एक चीज से लोगों का ध्यान खींचा। ना सिर्फ अनंत की दुल्हन का लिबास बल्कि उनके गहने भी बेहद कमाल के थे। हालांकि शादी के लिए राधिका ने जो ज्वैलरी पहनी थी वो बेहद खास थी। आइए आपको बताते हैं क्यों?
राधिका का वेडिंग लुक
गौरतलब है कि अनंत-राधिका की शादी पर हर किसी की नजरें थी, तो जाहिर है कि इस शादी में हर कुछ खास होना ही था। राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के लिए अपनी बहन अंजलि मर्चेंट के शादी के गहनों को पहना है। राधिका की शादी का लिबास भी बेहद यूनिक और खूबसूरत है। जैसे ही सोशल मीडिया पर राधिका का ये लुक सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर कमेंट्स की बारिश कर दी। एक यूजर ने इस पर लिखा कि राधिका बहुत सुंदर लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि राधिका का लुक बहुत खास है। तीसरे यूजर ने लिखा कि राधिका एक परी की तरह लग रही है।
अनंत की दुल्हन का विदाई लुक
ना सिर्फ शादी बल्कि राधिका की विदाई का लुक भी सुर्खियों में है। जी हां, अपनी विदाई के लिए राधिका ने सुर्ख लाल और गोल्डन कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वो किसी रानी से कम नहीं लग रही है। राधिका का विदाई लुक भी लोगों का खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत सुंदर। दूसरे यूजर ने लिखा कि राधिका एकदम रानी जैसी लग रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत कमाल लग रही है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स अब राधिका के लुक पर कर रहे हैं।
आज होगा रिस्पेशन
गौरतलब है कि अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को हो गई है। हालांकि अभी शादी का रिस्पेशन बाकी है। शादी के अब अंबानी का रिस्पेशन भी सुर्खियों में हैं। जाहिर-सी बात है कि इस इवेंट में भी कई वीवीआईपी शामिल होंगे। हालांकि आज के इवेंट में कौन-कौन शामिल होने वाला है, वो तो वक्त ही बताएगा, लेकिन पैप्स के कैमरे की नजर हर छोटी चीज पर है।
यह भी पढ़ें- Dhruv Rathee के खिलाफ FIR दर्ज, ओम बिरला की बेटी से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines