Anant Ambani-Radhika Merchant Jaimala: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में सेलेब्स का मेला लग गया। इस दौरान दूल्हे अनंत अंबानी के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। वहीं दुल्हन के अवतार में राधिका मर्चेंट भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। राधिका का ब्राइड लुक अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। गुजराती दुल्हन के रूप में राधिका कैसी लग रही हैं, देखिए इस रिपोर्ट में
राधिका-अनंत अंबानी की हुई जयमाला
राधिका मर्चेंट और अनंत अंंबानी की जयमाला हो गई है। दोनों की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दुल्हन के अवतार में राधिका और दूल्हे राजा अनंत अंबानी एक दूसरे को बड़े प्यार से देख रहे हैं।
गुजराती दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट का दुल्हन अवतार जिस किसी ने भी देखा वो उनकी खूबसूरती का फैन हो गया। इस मौके पर राधिका वाइट और रेड कलर के ब्राइडल लहंगे में नजर आईं। 16 श्रृंगार में राधिका को देख सब उनकी नजरें उतारने लगे। आपको बता दें राधिका की शादी का ये जोड़ा बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। वहीं राधिका के लुक को स्टाइल किया है शरीन और फैशन स्टाइलिस्ट शनाया कपूर ने। राधिका का ये लहंगा काफी हैवी रहा। उनकी ज्वैलरी भी लहंगे को काफी अच्छे से कांप्लीमेंट कर रही थी।
राधिका ने पहना ‘पैनेटर’ लहंगा
राधिका मर्चेंट ने शादी में ‘पैनेटर’ लहंगा पहना। जो कि एक तरह का गुजराती अटायर है। जहां रेड और व्हाइट रंग का इस लहंगे में इस्तेमाल हुआ, वहीं गुजराती ट्रेडिशन में इस रंग को काफी शुभ माना जाता है। वहीं इस लहंगे के घाघरे के साथ 5 मीटर के घूंघट के लिए दुपट्टा भी दिया गया है, जो कि एक टिशू शोल्डर दुपट्टा है। राधिका के शादी के जोड़े के पल्लू पर काफी बरीक और कट-वर्क किया गया है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
अनंत-राधिका की शादी में देश-विदेश से मेहमान
जानकारी के लिए बता दें राधिका और अनंत अंबानी की शादी के लिए देश से लेकर विदेश तक मेहमान पहुंचे। इस मौके पर राजनीतिक हस्तियों से लेकर मनोरंजन और खेल जगत के सितारों को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहरुख खान, रितेश देशमुख, आनन्या पांडे,सलमान खान, सारा अली खान, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अर्जन कपूर, संजय दत्त समेत कई सितारे पहुंचे।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
48 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines