Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: राधिका के दुल्हन लुक से नहीं हटीं निगाहें, अनंत के साथ हुई जयमाला

Radhika Merchant Bridal Look: अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट का लुक सामने आ गया है। राधिका अपने शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो आसमान से कोई परी उतर आई हो। इस रिपोर्ट में देखिए अनंत-राधिका की शादी से वायरल हो रहा राधिका का दुल्हन लुक।

Anant Ambani-Radhika Merchant Jaimala: 

Anant Ambani-Radhika Merchant Jaimala: 

Anant Ambani-Radhika Merchant Jaimala: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में सेलेब्स का मेला लग गया। इस दौरान दूल्हे अनंत अंबानी के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। वहीं दुल्हन के अवतार में राधिका मर्चेंट भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। राधिका का ब्राइड लुक अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। गुजराती दुल्हन के रूप में राधिका कैसी लग रही हैं, देखिए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन

राधिका-अनंत अंबानी की हुई जयमाला

राधिका मर्चेंट और अनंत अंंबानी की जयमाला हो गई है। दोनों की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दुल्हन के अवतार में राधिका और दूल्हे राजा अनंत अंबानी एक दूसरे को बड़े प्यार से देख रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गुजराती दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट का दुल्हन अवतार जिस किसी ने भी देखा वो उनकी खूबसूरती का फैन हो गया। इस मौके पर राधिका वाइट और रेड कलर के ब्राइडल लहंगे में नजर आईं। 16 श्रृंगार में राधिका को देख सब उनकी नजरें उतारने लगे। आपको बता दें राधिका की शादी का ये जोड़ा बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। वहीं राधिका के लुक को स्टाइल किया है शरीन और फैशन स्टाइलिस्ट शनाया कपूर ने। राधिका का ये लहंगा काफी हैवी रहा। उनकी ज्वैलरी भी लहंगे को काफी अच्छे से कांप्लीमेंट कर रही थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राधिका ने पहना ‘पैनेटर’ लहंगा

राधिका मर्चेंट ने शादी में ‘पैनेटर’ लहंगा पहना। जो कि एक तरह का गुजराती अटायर है। जहां रेड और व्हाइट रंग का इस लहंगे में इस्तेमाल हुआ, वहीं गुजराती ट्रेडिशन में इस रंग को काफी शुभ माना जाता है। वहीं इस लहंगे के घाघरे के साथ 5 मीटर के घूंघट के लिए दुपट्टा भी दिया गया है, जो कि एक टिशू शोल्डर दुपट्टा है। राधिका के शादी के जोड़े के पल्लू पर काफी बरीक और कट-वर्क किया गया है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

विज्ञापन

अनंत-राधिका की शादी में देश-विदेश से मेहमान

जानकारी के लिए बता दें राधिका और अनंत अंबानी की शादी के लिए देश से लेकर विदेश तक मेहमान पहुंचे। इस मौके पर राजनीतिक हस्तियों से लेकर मनोरंजन और खेल जगत के सितारों को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहरुख खान, रितेश देशमुख, आनन्या पांडे,सलमान खान, सारा अली खान, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अर्जन कपूर, संजय दत्त समेत कई सितारे पहुंचे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ