Radhika Merchant on Marriage With Anant Ambani: इन दिनों अंबानी फैमिली खूब सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां, हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई है। ऐसे में अंबानी परिवार का चर्चा में रहना तो बनता है। अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग भी खूब लाइमलाइट में रही है। बता दें कि कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन बहुत बड़ा था और इसमें करीब 800 मेहमानों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, अब राधिका मर्चेंट ने भी अनंत संग अपनी शादी पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
क्या बोलीं होने वाली दुल्हन?
राधिका मर्चेंट ने होने वाली शादी के बारे में अपनी फीलिंग्स को शेयर किया है। एक इंटरव्यू में अनंत की होने वाली दुल्हन ने कहा कि मैं अपनी शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए राधिका ने आगे कहा कि शादी के पहले कई तरह की चीजें होंगी, जिसमें कई इवेंट्स शामिल हैं। शादी की तैयारियों के बारे में राधिका ने कहा कि शादी की तैयारी भी बहुत अच्छी चल रही है।
प्री-वेडिंग पर पर भी बोलीं राधिका
राधिका ने प्री-वेडिंग पर बात करते हुए आगे कहा कि यह जिन लोगों ने हमारी लाइफ में जो भी योगदान दिया है, यह उनके लिए भी है। इसमें सिर्फ हमारा परिवार और दोस्त ही नहीं बल्कि अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, मर्चेंट की एनकोर हेल्थकेयर और अनंत एनिमल सेंचुरी, वंतारा के कर्मचारी भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने शेयर किया कि इस बार क्रूज पर परिवार के डॉक्टर भी मौजूद थे। राधिका ने कहा कि इस दौरान हमारे पास छह महीने से लेकर 90 साल तक की उम्र के लोग थे।
इन दिन होगी शादी
इसके साथ ही अगर अनंत और राधिका की शादी की बात करें तो अब हर किसी को उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब अनंत-राधिका सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई 2024 को होगी। इसके लिए सभी आयोजन 3 दिन तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।
प्री-वेडिंग से डबल ग्रैंड होगी शादी
अनंत और राधिका की शादी पर हर किसी की नजर होने वाली है। जिस तरह से अंबानी परिवार की प्री-वेडिंग पर लोगों की नजरें टिकी थी, उसके बाद शादी पर हर किसी का ध्यान होना लाजिमी है। उम्मीद की जा रही है कि अनंत-राधिका की शादी प्री-वेडिंग से डबल ग्रैंड होने वाली है। देखने वाली बात होगी कि इस ग्रैंड वेडिंग में क्या-क्या खास होने वाला है?
यह भी पढ़ें- बचपन में ही टीचर से दिल लगा बैठे थे SSR, इंटरव्यू में एक्टर ने खुद किए थे पहले प्यार के खुलासे
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines