Radhika Madan: राधिका मदान अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अब वो बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘सरफिरा’ है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई थीं। वहीं, अब राधिका मदान को फराह खान के यूट्यूब शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया है। फराह गेस्ट बनकर अब राधिका मदान के घर पहुंची और इस दौरान दोनों ने ढेर सारी बातें की। इसी बीच राधिका ने अपने पहले ऑडिशन पर एक मजेदार खुलासा कर दिया।
राधिका मदान को कैसे मिला था पहला शो?
आपको बता दें, राधिका दिल्ली की रहने वाली हैं। वो पीतमपुरा में रहा करती थीं और अब उन्होंने अपने फर्स्ट ऑडिशन की कहानी सुनाई है। दरअसल, फराह खान ने राधिका से पूछा कि उन्होंने कैसे सोचा कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है? तो राधिका ने बताया कि उन्हें फेसबुक से स्पॉट किया गया था। एक कास्टिंग से जुड़ा शख्स था और उसने एक्ट्रेस को फेसबुक पर डायरेक्ट मैसेज किया था। उसने बताया था कि दिल्ली में ऑडिशन है और बड़ी अजीब सी जगह पर वो ऑडिशन हो रहा था। उस समय एक्ट्रेस ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘गुमराह’ जैसे शोज ज्यादा देखती थीं।
ऑडिशन पर हमले के इरादे से हॉकी स्टिक्स ले गई थीं राधिका मदान
ऐसे में वो अपनी 2 दोस्तों के साथ हॉकी स्टिक्स लेकर ऑडिशन के लिए पहुंच गई थीं। दरअसल, दिल्ली में पिटाई वगैरह ज्यादा होती है, तो एक्ट्रेस ने अपनी दोस्तों को कह दिया था कि वो अंदर जाएंगी, और वो पीछे से हॉकी स्टिक्स के साथ आ जाएं। इसके बाद अगले दिन फ्रंट पेज पर वही दिखाई देंगे। हालांकि, जब वो अंदर गईं, तो सच में ऑडिशन ही चल रहे थे। आपको बता दें, जिस ऑडिशन की राधिका बात कर रही हैं, वो उनके पहले टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुझसे ही’ का ऑडिशन था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss सीजन 1 से 18 तक विनर्स को मिली कितनी प्राइज मनी? कभी बढ़ी तो कभी घटी रकम
राधिका के साथ हुआ था फिल्मी मोमेंट
राधिका ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि ये उनके साथ बेहद फिल्मी चीज हुई थी कि जब कैमरा ऑन हुआ, तो वो बेहद सेफ महसूस कर रही थीं। इतना सेफ तो उन्हें अपनी पूरी जिंदगी में कभी महसूस नहीं किया था। 3 दिन के बाद उन्हें फोन आ गया, लुक टेस्ट हुआ और 2 दिन के अंदर उन्होंने अपने पहले शो की शूटिंग शुरू कर दी थी। राधिका ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग इसी शो से सीखी थी।
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
55 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines