बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान की लव लाइफ को लेकर कुछ गॉसिप्स सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस का नाम अब अनन्या पांडे के को-स्टार के साथ जुड़ रहा है। राधिका मदान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वायरल फोटो को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगने शुरू हो गए हैं कि राधिका मदान इस एक्टर को डेट कर रही हैं। अब आखिर वो कौन है जिसके साथ राधिका मदान के लव अफेयर के चर्चे हो रहे हैं? चलिए जानते हैं।
राधिका मदान किसे कर रही हैं डेट?
दरअसल, हाल ही में ‘शिद्दत’ एक्ट्रेस राधिका मदान की इंटरनेट पर एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वो ‘कॉल मी बे’ एक्टर विहान समत संग दिखाई दीं। इस तस्वीर में राधिका मदान को विहान का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों साथ में चलते हुए और बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को फोटो में देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ये दोनों बेहद क्लॉज हैं और साथ में काफी कम्फर्टेबल हैं। अब इस तस्वीर को देखने के बाद सभी लोग चौंक गए हैं।
विहान समत संग राधिका की फोटो ने खींचा सबका ध्यान
अब तेजी से रूमर्स फैल रहे हैं कि बी-टाउन में नया कपल आ गया है। राधिका मदान और विहान समत को साथ देखकर अब लोगों ने इनके अफेयर की अफवाहों को हवा दे दी है। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने न तो अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है और न ही इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन दिया है। ऐसे में ‘न्यूज 24’ इस बात की पुष्टि नहीं करता कि राधिका मदान इन दिनों एक्टर विहान समत को डेट कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli Anushka Sharma का हैप्पी फैमिली वीडियो वायरल, दिखा इतना प्यार पिघल जाएगा आपका भी दिल
अफेयर की अफवाहों को मिली हवा
हालांकि, इस तस्वीर ने इन दोनों को चर्चाओं में ला दिया है। कहा जा रहा है कि ये दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप एन्जॉय कर रहे हैं। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब ये रूमर्ड कपल अपने अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ेगा और सच बताएगा। फिलहाल तो गॉसिप गलियारों में इन दोनों का ही नाम गूंज रहा है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines