Radhika Apte: राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अब एक्ट्रेस के मैटरनिटी फोटोशूट ने सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। राधिका आप्टे ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और अपनी जर्नी को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। राधिका आप्टे का मैटरनिटी फोटोशूट देखने में बेहद बोल्ड लग रहा है। इस फोटो शूट में उनके 3 लुक देखने को मिले हैं।
डिलीवरी के बाद सामने आया राधिका आप्टे का ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट
पहले लुक की बात करें तो इसमें राधिका आप्टे ग्लैमरस नेट ड्रेस पहनकर तस्वीर खिंचवाती हुई नजर आ रही हैं और उनके एक्सप्रेशंस बेहद शार्प लग रहे हैं। दूसरी फोटो में राधिका एक हॉट ब्राउन रिवीलिंग ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं, आखिरी लुक की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस को व्हाइट आउटफिट में देखा जा सकता है, ड्रेस में बेबी बंप वाली जगह पर कट है और उसे एक्ट्रेस फ्लॉन्ट कर रही हैं। ये तस्वीरें जितनी पावरफुल हैं, अब इन्हें शेयर करते हुए राधिका आप्टे ने उतना ही पावरफुल मैसेज भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
मां बनने से एक हफ्ते पहले करवाया था फोटोशूट
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने ये फोटोशूट बच्चे को जन्म देने से एक हफ्ते पहले करवाया था। सच तो ये है कि उस समय मैं जिस तरह दिख रही थी, उसे एक्सेप्ट करने में मुझे बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। मैंने कभी अपना इतना वजन बढ़ते नहीं देखा था। मेरा शरीर सूजा हुआ था, मेरी पेल्विस में तेज दर्द हो रहा था और नींद की कमी ने हर चीज के लिए मेरा नजरिया बिगाड़ दिया था। अब, मां बनने के बाद दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं, मेरा शरीर फिर से अलग दिखने लगा है।’
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra को विनर बनाने पर तुले ये 7 कंटेस्टेंट्स, 2 दिन से पलटा गेम
मां बनने के बाद बदला राधिका आप्टे का नजरिया
राधिका आप्टे ने आगे बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘नए चैलेंजेज हैं, नई डिस्कवरी हैं और एक अलग दृष्टिकोण सामने आया है। मैं इन फोटोज को बहुत काइंड नजरों से देखती हूं और खुद पर इतना हार्ड होने के लिए बुरा महसूस करती हूं। अब मैं इन बदलावों में सिर्फ ब्यूटी देख सकती हूं और मुझे पता है कि मैं इन तस्वीरों को हमेशा संजो कर रखूंगी। मैं जिन महिलाओं को जानती हूं, उनमें से ज्यादातर को प्रेग्नेंसी में कठिनाई का सामना करना पड़ा है और ईमानदारी से कहूं तो ये मेनोपॉज या पीरियड्स की तरह है – ये हार्मोन कोई मजाक नहीं हैं।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines