Z5 Thriller Movie: ओटीटी पर थ्रिलर फिल्में छाई हुई हैं. ये फिल्में खाली टाइम में देखने के लिए बेस्ट चॉइस हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं जिसमें प्यार, धोखे और नफरत की दास्तान देखने को मिलेगी. Z5 की इस थ्रिलर फिल्म को देखकर आप एक पल के लिए भी बोर नहीं होंगे, वहीं खाली टाइम में देखने के लिए ये फिल्म बेस्ट चॉइस है. इसमें 2 अलग-अलग कहानियां देखने को मिलती हैं. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि राधिका आप्टे की ‘साली मोहब्बत’ है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी 2 अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ती है. पहली टाइमलाइन में कविता की कहानी को दिखाया गया है. जो अपने पति को दोस्तों की पार्टी में किसी और महिला के साथ देख लेती है. पति के धोखे से कविता पूरी तरह टूट जाती है. इस दौरान वो एक दूसरी कहानी सुनती है, जो स्मिता की होती है. स्मिता एक छोटे शहर की घरेलू महिला होती है. स्मिता ने बॉटनी में पढ़ाई की होती है और उसे पेड़-पौधों से बहुत प्यार होता है.
यह भी पढ़ें: वो डायरेक्टर जिसने कॉमेडी से ऑडियंस के दिलों में बनाया घर, अब बेटी ‘सुपरहीरोइन’ बन जीत रही दिल; पहचाना कौन?
कहानी में ट्विस्ट
स्मिता दिनभर अपने बगीचे की देखभाल करती है और अपने शराबी पति पंकज की भी खूब सेवा करती है. स्मिता का पति कर्ज चुकाने के लिए स्मिता के पुश्तैनी घर को बेचने का दबाव डालता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इस बीच स्मिता के घर में उसकी कजिन सिस्टर शालिनी की एंट्री होती है और शालिनी स्मिता के पति के साथ संबंध बनाने लगती है और स्मिता को इसका पता चलते ही वो टूट जाती है. इस दौरान स्मिता की जान पर भी खतरा मंडराने लगता है. अब क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को जी5 पर देखना होगा.
यह भी पढ़ें: Arijit Singh ने किस गाने से बॉलीवुड में की एंट्री? आते ही बन गए थे आशिकों के फेवरेट; फिर जमाई धाक
फिल्म में कौन-कौन?
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राधिका आप्टे के साथ-साथ दिव्येंदु शर्मा, अनुराग कश्यप, कुशा कपिला, शरत सक्सेना और सौरसेनी मैत्रा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. टिस्का चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्म बेस्ट चॉइस है.
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
24 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines