हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ब्रेस्ट पंपिंग के वक्त वाइन ड्रिंकिंग की तस्वीर पर ट्रोल हुईं Radhika Apte, यूजर बोले-गलत संदेश

Radhika Apte Schooled For Drinking Alcohol: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे हाल ही में अपनी एक तस्वीर को लेकर ट्रोल हो गईं। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Radhika Apte Schooled For Drinking Alcohol

Radhika Apte Schooled For Drinking Alcohol: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हाल ही में अपने जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत की, जब उन्होंने अपने पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ दिसंबर में अपनी पहली संतान का स्वागत किया। मां बनने के बाद राधिका ने अपनी पहली बड़े पब्लिक इवेंट में हिस्सा लिया ये था 78वां ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA), जहां वो एक ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं। इस इवेंट में उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, लेकिन उनकी एक तस्वीर को लेकर अब एक विवाद भी उठ खड़ा हुआ। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

राधिका ने जारी की तस्वीर 

दरअसल राधिका आप्टे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो एक हाथ में शैंपेन का ग्लास और दूसरे हाथ में ब्रेस्ट पंप पकड़े हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर विवाद खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

अभिनेत्री ने इस पोस्ट में अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को संतुलित करने के बारे में बात की और अपने मैनेजर नताशा को थैक्यू कहा, जिन्होंने ब्रेस्ट पंपिंग के लिए उनके टाइम को मैनेज किया। राधिका ने लिखा कि ‘मेरे लिए बैफ्टा में शामिल होना संभव बनाना नताशा की मेहनत का ही नतीजा है। वो मेरे साथ ब्रेस्ट पंपिंग के दौरान शौचालय भी जाती थीं और सबसे जरूरी बात ये है कि वो शौचालय में मुझे शैंपेन भी लाकर देती थीं।’

राधिका की फोटो पर यूजर्स का रिएक्शन

हालांकि इस तस्वीर ने कुछ नेटिजन्स को परेशान कर दिया। कई यूजर्स ने टिप्पणी की कि राधिका का ये मैसेज गलत हो सकता है, खासकर अगर वो शैंपेन के साथ दूध पंप कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘राधिका ये गलत संदेश दे रही हैं। अगर आप शराब पी रही हैं और दूध पंप कर रही हैं, तो ये बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि शराब दूध में मिल सकती है।’ दूसरे ने कहा, ‘आपको ब्रेस्टफीडिंग करते वक्त शराब नहीं पीनी चाहिए।’

विज्ञापन

फैंस ने किया राधिका का सपोर्ट 

इन आलोचनाओं के बीच कुछ लोग राधिका का समर्थन भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘मुझे लगता है कि जब कोई महिला ब्रेस्ट पंपिंग और शैंपेन की तस्वीर साझा करती है, तो ये साहसी और हिम्मत वाला काम है। भले ही वो सेब का जूस ही पी रही हो, इसने ब्रेस्टफीडिंग के बारे में जागरूकता फैलाने का एक शानदार मौका दिया है।’

एक दूसरे यूजर ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि एक गिलास शराब पीने में कोई बुराई नहीं है, बशर्ते इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए। मेरी गाइनोलॉजिस्ट ने मुझे बताया था कि ये पूरी तरह से सुरक्षित है।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: JioHotStar का बड़ा फैसला, 9 चैनल्स पर गिरी गाज, 15 मार्च तक सभी होंगे बंद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola