Diljit Dosanjh On Racist Comment: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने गानों के साथ ही बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं. ऐसे में इन दिनों वह अपने नए एलबम AURA के लिए वर्ल्ड टूर पर हैं. सिडनी कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले दिलजीत ने बैकस्टेज होने वाली तैयारियों की झलक दिखाई. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बड़ा खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया में उन पर नस्लीयभेद कमेंट किया गया था. कुछ लोगों ने उन्हें कैब ड्राइवर तक कह दिया था.
दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने अपने यूट्यूब वीडियो में इस बात का खुलासा किया है कि उन पर ऑस्ट्रेलिया में रेसिस्ट कमेंट किया गया था. वीडियो में उन्होंने बताया कि जैसे ही वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पैपराजी ने उनकी फोटो क्लिक करना शुरू कर दिया था. सिंगर ने बताया कि जब उन्होंने फोटोज शेयर की तो लोगों ने इस पर नस्लभेद कमेंट किए. दिलजीत ने कहा कि कुछ एजेंसियों ने रिपोर्ट किया कि वह ऑस्ट्रेलिया आ गए हैं और फिर किसी ने उन्हें पोस्ट्स पर किए गए कमेंट्स भी भेजे.
यह भी पढ़ें: ‘साईं बाबा’ फेम सुधीर दलवी के लिए मसीहा बनीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, बढ़ाया इंसानियत का हाथ
दिलजीत ने उन पर किए कमेंट्स का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें कुछ लोग उनकी तुलना ड्राइवर से कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कुछ ने लिखा था, ‘नया कैब ड्राइवर आ गया है.’ साथ ही कुछ ने लिखा था, ‘नए 7-11 कर्मचारी पहुंच गए हैं.’ हालांकि, सिंगर ने बताया कि उन्होंने इस पर गुस्सा नहीं किया. वह कहते हैं कि ऐसे में बहुत से रेसिस्ट कमेंट देखे हैं और उन्हें लगता है कि दुनिया एक होनी चाहिए और किसी तरह की बाउंड्री नहीं होनी चाहिए.
देखिए दिलजीत दोसांझ का वीडियो
खुद को ड्राइवर कहे जाने पर बोले दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने आगे कहा कि कैब ड्राइवर से उनकी तुलना की गई लेकिन उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई. क्योंकि ये लोग देश के कामकाज को आगे बढ़ाने में अहम रोल प्ले करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें कैब ड्राइवर या फिर बस ड्राइवर से तुलना होने पर कोई आपत्ति नहीं है. वह मानते हैं कि अगर ट्रक ड्राइवर ना हों तो घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी. उन्हें इस पर कोई गुस्सा नहीं है. वह कहते हैं कि जो लोग उनके लिए ऐसी बातें करते हैं उनके सबके लिए प्यार है. फैंस उनका ये वीडियो देखकर काफी इमोशनल दिखे और दिलजीत का खुलकर सपोर्ट किया.
यह भी पढ़ें: कौन थे Arun Khetarpal? अगस्तय नंदा ने Ikkis में निभाया जिनका किरदार, रिलीज होते ही ट्रेलर हुआ ट्रेंड
सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे दिलजी दोसांझ
बहरहाल, अगर दिलजीत दोसांझ के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह जल्द ही सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे. वह अगले साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं. इसके पहले वह हाल ही में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में दिखे थे. इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर की कास्टिंग पर आपत्ति जताई गई थी. इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Sudhir Dalvi? जिनका कभी घर-घर में था नाम, आज हुए गुमनामी और तंगी का शिकार
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
55 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines