Rachel Gupta Controversy: रेचल गुप्ता ने 28 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शॉकिंग खुलासा किया कि वो मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब वापस कर रही हैं। उनके इस पोस्ट के बाद इंडस्ट्री में और फैंस के बीच काफी खलबली मची हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि रेचल गुप्ता ने एक साल के अंदर इस क्राउन को लौटने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा था कि वो अपने इस फैसले का कारण एक वीडियो रिलीज कर रिवील करेंगी। अब रेचल गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर 56 मिनट 2 सेकंड का वीडियो जारी किया है।
रेचल गुप्ता ने वीडियो जारी कर किया खुलासा
इस वीडियो में रेचल गुप्ता कारण बताते हुए आंसू बहाती हुई नजर आ रही हैं। रेचल गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ महीने उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे। आखिरी बार वो तब खुश हुई थीं, जब उन्होंने ये टाइटल जीता था और उसके बाद से चीजें नर्क की तरह हो गईं। पिछले कुछ महीने से वो डिप्रेस्ड और अकेली हैं। रेचल गुप्ता का कहना है कि वो इतना बुरा अपने दुश्मन के लिए भी नहीं चाहतीं। इतना हार्ड वर्क करने के बाद क्राउन वापस करना उन्हें काफी दर्द पहुंचा रहा है।
रोते हुए बताई क्राउन छोड़ने की वजह
रेचल गुप्ता ने अपने वीडियो में कहा, ‘आप लोग जानते हैं कि मैंने जीतने के लिए कितने एफर्ट्स और हार्डवर्क किया है। बदले में मुझे सिर्फ लगातार हरासमेंट, मेंटल टॉर्चर और दुर्व्यवहार मिला। मुझे नहीं लगता ये लोग कभी बदलेंगे। मैं बताना चाहती हूं कि स्माइल के पीछे मैं दिल ही दिल में कितना स्ट्रगल कर रही थी। मैंने जब कम्पटीशन में हिस्सा लिया, तो मुझे कोई आइडिया नहीं था कि देश वोट्स के लिए पैसे दे रहा है। और Miss Grand International Organization इसे वोट्स और डोनेशन के रूप में खुशी-खुशी एक्सेप्ट कर रहा है। मुझे पता लगा कि हम वोट के लिए पैसे नहीं दे सकते। इसलिए वोट के मामले में मुकाबला करना इतना मुश्किल था। आप लोग जानते हैं कि जब मैं पर्सनल इंटरव्यू में थी, तो मुझसे पूछा गया कि आपके पास वोट क्यों नहीं हैं? और ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं हर दूसरे इंसान की तरह वोट खरीदने के लिए पैसे नहीं दे रही थी और ये उनकी गलती नहीं थी। हर कोई जीतना चाहता है।’
Miss Grand International Organization की खोली पोल
रेचल गुप्ता ने आगे कहा, ‘लेकिन इसे एक्सेप्ट करने और स्टैंडर्ड सेट करने के लिए ये ऑर्गेनाइजेशन की गलती है, क्योंकि उन लड़कियों का क्या जो इसे अफोर्ड नहीं कर सकतीं? इन सब के बावजूद, मेरे जीतने का एक ही कारण था कि मुझे जनता का सपोर्ट मिला। Miss Grand International Organization के साथ काम करना सच में असंभव है। वो जिस तरह के लोग हैं, जिस तरह से लोगों के साथ बर्ताव करते हैं, उन्हें सिर्फ पैसे की पड़ी है। मुझे वो इंसान बनना है, जो सच के लिए बोलता है और जो ईमानदारी और अखंडता को अपनी इमेज से ऊपर रखता है और मैं यही कोशिश कर रही हूं।’
यह भी पढ़ें: Criminal Justice Season 4 देखकर क्यों भड़के फैंस? JioHotstar से की शिकायत
रेचल गुप्ता को नहीं मिली बेसिक सुविधाएं
रेचल गुप्ता ने कहा, मैंने अक्टूबर में जीत हासिल की और फिर मैं नवंबर का पूरा महीना और दिसंबर के दो हफ्ते वहां रही और फिर मैं मार्च के पूरे महीने में वहां रही। उस दौरान उन्होंने मेरे साथ जो व्यवहार किया, वो जानकर यकीन नहीं होगा। वो मुझे बेसिक सुविधाएं भी नहीं दे पाए। जीतने के तुरंत बाद उन्होंने मुझे एक होटल के छोटे कमरे में भेज दिया। एक छोटा सा कमरा जहां मेरे सभी सूटकेस भी ठीक से नहीं खुल पाते थे। उस होटल के कमरे में मैं 1 महीने से ज्यादा रही। उन्होंने मुझे खाना नहीं दिया।’ रेचल गुप्ता ने और क्या-क्या खुलासे किए हैं? ये आप वीडियो में देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
59 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
2 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
4 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
6 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
7 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines