Rabba Jaanda: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) जल्द ही रिलीज होने वाली है।
वहीं मेकर्स ने इस फिल्म के पहले गाना ‘रब्बा जांदा’ (Rabba Jaanda) को सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। सॉन्ग में सिद्धार्थ और रश्मिका की जबरजस्त की कैमिस्ट्री को दिखाई गई है।
और पढ़िए – रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड रहा सुस्त, जानें कुल कलेक्शन
नेटफ्लिक्स ने लिखी ये बात
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘रब्बा जांदा हम अगले 1738 दिनों तक इस गाने को बजाने जा रहे हैं। (भगवान न करे, हम आने वाले 1738 दिनों तक इस गाने को बजाना बंद न करें।)’
और पढ़िए – आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ ने ऐसे मनाया अपना क्रिसमस, तस्वीरों पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
यहां देखें सॉन्ग
गाने की बात करें तो ‘रब्बा जांदा’ एक रोमांटिक ट्रेक है जिसमें सिद्धार्थ और रश्मिका की लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है। रातां लम्बियां के गायक जुबिन नौटियाल की आवाज वाले इस रोमांटिक गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और इसके बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।
मिशन मजनू के बारे में
1970 के दशक की देशभक्ति थ्रिलर “मिशन मजनू” एक प्रेम कहानी पर केंद्रित है और परमाणु हमले शुरू करने की पाकिस्तान की योजना को विफल करने के लिए भारत के सबसे गुप्त मिशनों में से एक को दर्शाती है। टीज़र में सिद्धार्थ को एक अंडरकवर रॉ एजेंट के रूप में एक खतरनाक अवतार में दिखाया गया है, जिसका जीवन खतरे में है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की यह पहली फिल्म है, जो 20 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है। वहीं अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शकों का कितना रिस्पॉन्स मिलता है और इनकी जोड़ी को पर्दे पर कितना पसंद किया जाता है।
और पढ़िए –मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
22 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
23 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines