Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
Bollywood Christmas 2022: रविवार को देशभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। वहीं हमारे बी-टाउन के सेलेब्स भी इस त्योहार को खुब इंजॉय करते नजर आएं, जिसकी बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। तो आईए देखते हैं कि किस सेलेब्स ने किस तरीके से मनाया अपना क्रिसमस।
शादी के बाद, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपना दूसरा क्रिसमस परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। दोनों ने रविवार को अपने घर पर एक छोटी सी क्रिसमस पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शेयर किया है। तस्वीर में विक्की कैटरीना के अलावा वीना कौशल, सनी कौशल और इसाबेल कैफ को देखा जा सकता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
निर्देशक कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, एक्ट्रेस नेहा धूपिया, उनके पति अंगद बेदी, निर्देशक करिश्मा कोहली, एक्टर विवान कबीर और अन्य प्रसिद्ध लोगों को भी इस पार्टी में देखा गया था।
इन दोनों को भी क्रिसमस अपने परिवार के साथ मनाते हुए देखा गया। पति और पत्नी के रूप में और राहा के माता-पिता के रूप में ये उनका पहला क्रिसमस था। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को खुब पसंद आ रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने क्रिसमस 2022 की कुछ झलकियाँ फैंस के साथ साझा कीं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री ने लिखा, ‘दोस्तों और परिवार के साथ यह एक अच्छा दिन था और ढेर सारा अच्छा खाना था और अब कृपया अकेले मेरी तस्वीरों का आनंद लें क्योंकि कोई भी कभी भी समूह तस्वीर में अपनी तस्वीर से खुश नहीं होता है।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन दिनों कृति और कार्तिक को काफी एक साथ देखा जा रहा है। ये जल्द ही अपने अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आएंगे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन्होंने क्रिसमस को एक साथ मनाया है, जिसकी झलक कार्तिक ने सोशल मीडिया का शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘वन विथ द रेनडियर।’
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।