R Madhavan Transformation in Dhurandhar: एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. आदित्य धर और फिल्म की स्टार कास्ट ने मुंबई में इसका ट्रेलर लॉन्च किया. इस इवेंट में संजय दत्त को छोड़कर पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी. इस दौरान सभी ने फिल्म के शूट के दौरान के एक्सपीरियंस साझा किए. इसी बीच आर माधवन के कैरेक्टर के साथ ही उनके लुक काफी चर्चा हुई. फिल्म के ट्रेलर में भी उन्हें पहचाना पाना मुश्किल हो गया था. ऐसे में अर्जुन रामपाल ने बताया कि वह खुद भी उन्हें पहचान नहीं पाए थे. चलिए बताते हैं इसके बारे में कि उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, ‘धुरंधर’ की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. ऐसे में माना जा रहा है कि जहां रणवीर सिंह एक स्पाई की भूमिका में हैं वहीं, आर माधवन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के रोल में हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है लेकिन, ट्रेलर में एक्टर को रणनीतियां बनाते और कुछ गहन सोच में देखा जा सकता है. उनका कैरेक्टर काफी अट्रैक्टिव है, जिसका नाम अजय सान्याल है. साथ ही इस लुक में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: आदित्य धर का असली ‘धुरंधर’ कौन? रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर अब भी सस्पेंस बरकरार, देखिए ट्रेलर
आर माधवन को पहचान नहीं पाए थे अर्जुन रामपाल
‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आर माधवन को लेकर पहले तो अर्जुन रामपाल बताते हैं, ‘फिल्म हम दोनों का कोई सीन नहीं है लेकिन, मुझे याद है वो पहला दिन जब मैंने मैडी को सेट पर बैंकॉक में देखा था. उस समय बारिश हो रही थी बाहर. मैडी शूटिंग कर रहे थे. मैं गया और बोला कि यार ये कौन है एक्टर? बड़े कमाल के डायलॉग्स बोल रहा है. मुकेश ने तो कमाल की कास्टिंग कर दी है और ये मैडी थे. मैं उन्हें पहचान नहीं पाया था.’ वहीं, रणवीर सिंह भी बताते हैं कि वह खुद भी उन्हें पहचान नहीं पाए थे. जब उन्हें पता चला था कि वो आर माधवन हैं तो वह बिल्कुल शॉक्ड हो गए थे.
यह भी पढ़ें: टॉम क्रूज को पहली बार मिला ऑस्कर अवॉर्ड, 45 साल का इंतजार हुआ खत्म
आर माधवन को तैयार होने में लगते थे साढ़े 3-4 घंटे
इतना ही नहीं, ‘धुरंधर’ में आर माधवन का एक्साइटिंग रोल जरूर है लेकिन, उन्हें इस कैरेक्टर और लुक को पाने के लिए साढ़े 3-4 घंटे लगते थे. ये हम नहीं कह रहे हैं. इसके बारे में खुद आर माधवन ने बताया है. उन्होंने ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में बताया था, ‘मुझे लगता है कि इसी रिलीज के बाद एक जॉनर ऑफ फिल्म मेकिंग खत्म हो जाएगा. मैं इसलिए ये बोल रहा हूं क्योंकि जब मैं लुक टेस्ट कर रहा था इस लुक के लिए, तो हम काफी देर तक लगे हुए थे. करीब साढ़े 3-4 घंटे लगते थे उस लुक में आने के लिए. फिर भी हमें लग रहा था कि इसमें कुछ कमी है. एक दिन आदित्य ने आकर कहा कि मैडी अपनी मूंछ पतली करो. होंठ पतले करो. मैंने ये सब किया और जो ट्रांसफॉर्मेशन आया वो कमाल का था. फिर मुझे लगा कि मैं महारथी नहीं धुरंधरों के साथ काम कर रहा हूं. इस फिल्म में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है.’
देखिए ‘धुरंधर’ के ट्रेलर
‘धुरंधर’ की रिलीज डेट और कहानी
बहरहाल, अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज और कहानी की बात की जाए तो इसे 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. रणवीर सिंह एक स्पाई की भूमिका में हैं. अर्जुन रामपाल दमदार विलेन के रोल में हैं. संजय दत्त और आर माधवन अहम रोल में हैं. इसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है.
यह भी पढ़ें: कौन है पाकिस्तानी पॉप सिंगर? जिसने अपने लाइव कॉन्सर्ट में फहराया भारत का झंडा, कहा- ‘मैं फिर करूंगा…’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
17 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
21 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines