R. Madhavan on Onscreen Chemistry in Films: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन काफी लंबे समय बाद रोमांटिक किरदार में नजर आने वाले हैं। आर माधवन को फिल्मों में पहचान ही अपने रोमांटिक किरदार से मिली थी। आज भी लोग उन्हें ‘रहना है तेरे दिल में’ के मैडी के रूप में पसंद करते हैं। एक बार फिर आर माधवन उर्फ मैडी फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में नए रोमांटिक किरदार के साथ पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन ने बताया कि अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके लिए अपनी हीरोइन से प्यार करना जरूरी है।
ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर क्या बोले माधवन?
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन ने अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि जब वह कोई रोमांटिक फिल्म करते हैं, तो उनके लिए सबसे खास टाइम वो होता जब वह अपने को-स्टार से मिलते हैं। इसके साथ ही वह उम्मीद और दुआ करते हैं कि उन्हें फिल्म में प्यार दिखाने के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े, क्योंकि रोमांटिक फिल्मों में हीरो-हिरोइन के बीच केमिस्ट्री एक ऐसी चीज है जिसे आप किसी को समझा नहीं सकते, बस महसूस कर सकते हैं। इसलिए फिल्म में उनका अपनी हीरोइन से प्यार करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा, स्टंट आर्टिस्ट की मौके पर मौत
प्यार में डूबना जरूरी…
इंटरव्यू के दौरान आर माधवन ने फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के लिए फातिमा सना शेख के साथ अपनी पहली मीटिंग के बारे में बताते हुए कहा कि इस फिल्म को लेकर फातिमा सना शेख से उनकी पहली मुलाकात धर्मा ऑफिस में एक छोटे से रूम में हुई थी। उस कमरे में वो दोनों थोड़ी दूरी पर बैठे थे और कहानी सुन रहे थे। माधवन ने बताया कि फिल्म की कहानी सुनते हुए फातिमा चुपचाप उनके पास आकर बैठ गईं और उनसे बातें करने लगीं। माधवन ने कहा कि इस दौरान हम दोनों का कम्फर्ट जोन बहुत नॉर्मल और अनटोल्ड था। इस फीलिंग को आप किसी भी स्क्रिप्ट में नहीं लिख सकते हैं। मुझे फिल्म में अपनी हीरोइन के साथ वो केमिस्ट्री देने के लिए प्यार में पड़ना बहुत जरूरी है।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
9 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
11 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
12 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines