Actors Romance With Young Actresses: आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में 55 साल के आर माधवन 33 साल की फातिमा सना शेख के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में भी फातिमा एक्टर से छोटी हैं और रियल लाइफ में भी। वैसे आर माधवन बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर नहीं हैं, जो ढलती उम्र में अपनी से छोटी एक्ट्रेस के साथ ऑन स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री शेयर कर रहे हों। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में और किन 5 बॉलीवुड एक्टर्स के नाम शामिल हैं।
सलमान खान
सलमान खान को कई सालों से इस बात के लिए ट्रोल किया जा रहा है कि वो अपनी मूवीज की सिलेक्शन में उम्र का ख्याल नहीं रखते। उनके न सिर्फ रोल छोटी उम्र के लड़कों वाले होते हैं, बल्कि एक्ट्रेसेस भी उनसे आधी उम्र की होती हैं। जैसे ‘दबंग’ में सलमान खान ने खुद से 21 साल छोटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ जोड़ी बनाई थी। वहीं, ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खुद से 25 साल छोटी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ काम करते हुए दिखाई दे चुके हैं।
शाहरुख खान
शाहरुख खान भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। किंग ऑफ रोमांस भी ऑन स्क्रीन उम्र का फासला नहीं देखते। तभी तो वो अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसे टॉप यंग एक्ट्रेसेस के साथ काम कर रहे हैं। उनकी जोड़ी हर एक्ट्रेस के साथ ही फिट बैठ जाती है।
आमिर खान
आमिर खान भी हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जेनेलिया डिसूजा के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर छाए हुए थे। आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा में 23 साल का फर्क है। हालांकि, स्क्रीन पर इन दोनों ने इस बात का अहसास दर्शकों को होने नहीं दिया।
अजय देवगन
अजय देवगन ने भी हाल ही में ‘रेड 2’ में वाणी कपूर के साथ काम किया है। वाणी कपूर एक्टर अजय देवगन से 10-12 नहीं बल्कि पूरे 20 साल छोटी हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Fazilpuria को क्या सिद्धू मूसेवाला की तरह बनाया गया निशाना? फायरिंग से कैसे बचे रैपर
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की ज्यादातर फिल्मों में आपको उनसे बेहद छोटी एक्ट्रेसेस ही देखने को मिलेंगी। वाणी कपूर, राधिका मदान, परिणीति चोपड़ा और यहां तक की सारा अली खान भी फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
18 mins agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
1 hr agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
2 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
3 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
5 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
8 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
9 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
11 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines