R Madhavan and K K Menon Movie The Railway Men Trailer Released: 3 दिसंबर, 1984 वो तारीख है जिसे भोपाल शहर के साथ-साथ पूरा देश कभी नहीं भूल सकता। इस तारीख को यह शहर कब्रिस्तान में तबदील हो गया है। हर तरफ से रोने-चीखने की आवाजें आ रही थीं। लोग अपनों की सलामती के लिए तड़प रहे थे। यह वो हादसा था, जिसको कभी भूलाया नहीं जा सकता। इस दिन भोपाल के एक पेस्टीसाइड प्लांट से जहरीली गैस लीक हो गई थी, जिसकी वजह से लगभग दो हजार से ज्यादा लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।
इसी भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Tragedy) की कहानी को अब निर्देशक-निर्माता शिव रवैल (Shiv Rawail) दर्शकों के सामने एक सीरीज के तौर पर पेश करने जा रहे हैं, जिसका नाम ‘द रेलवे मेन’ (The Railway Men) है। हाल में इस सीरीज का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसको देखन के बाद दर्शक इसके रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। सीरीज में साल 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी की कहानी को विस्तार से दिखाया गया है।
क्या है The Railway Men की कहानी?
रिलीज किए गए ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे लोग इस गैस के शिकार हो गए थे और कैसे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया था। इसमें किसकी गलती थी। ये सब इस सीरीज के अलग-अलग एपिसोड में दर्शकों के सामने रखा जाएगा। सीरीज में कई बड़े मंझे हुए कलाकार शानदार किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया गया है। 2.42 मिनट के इस ट्रेलर में गैस त्रासदी की शुरुआती समय को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर ‘तहलका’ मचाएंगी ये पांच धांसू फिल्में, देखकर आ जाएगा मजा
कब रिलीज होगी The Railway Men सीरीज
शिव रवैल के निर्देशन में बनी ये थ्रिलर सीरीज ‘द रेलवे मेन’ (The Railway Men) इसी महीने 18 नवंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसी सीरीज में केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा, बाबिल खान और आर माधवन जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में उन हीरोज की कहानी को बताया जाएगा, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई और उनके किस्से अनसुने रह गए।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines