हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर आर माधवन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। माधवन इंटरनेट पर खुद से जुड़ी जानकारियां भी शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब एक्टर का एक पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट में माधवन ने एक पॉपुलर हसीना की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि आखिर माधवन ने किस हसीना की तारीफों के पुल बांधे हैं? और उनके लिए क्या कहा है?
माधवन ने की पीसी की तारीफ
आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्टर ने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ का पोस्टर शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। माधवन ने लिखा कि नई राह पर जाने और इतना सब करने के लिए आप पर बहुत गर्व है, जिसका हम सपना देखते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आपने बहुत शानदार काम किया है।
प्रियंका चोपड़ा के लिए कही ये बात
माधवन ने आगे लिखा कि आपने खुद को बहुत अच्छे से हैंडल किया है और ये आपकी जीत लगती है @प्रियंका चोपड़ा। माधवन ने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है और फिल्म में उनके किरदार को भी सराहा है। वहीं, अगर पीसी की बात करें तो ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। प्रियंका इन दिनों भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’
एक्ट्रेस अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। इस फिल्म में पीसी ने एक बार फिर से अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। इस बीच लोगों ने जमकर प्रियंका की तारीफ की है और उनकी फिल्म को भी सराहा है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की बात करें तो ये एक हॉलीवुड फिल्म है, जिसे 2 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया गया है।
अमेजन प्राइम वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है। पीसी ने अपनी इस फिल्म में कमाल का एक्शन अंदाज दिखाया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें को इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जैक क्विड, जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने अहम रोल अदा किया है।
यह भी पढ़ें- Kavita Kaushik की बहादुरी ने छुआ लोगों का दिल, ‘FIR’ फेम मिस चौटाला का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines