आर. माधवन और वैज्ञानिक नम्बी नारायणन ने 'कनकिया सिलिकॉन वैली' में किया विशाल रॉकेट का उद्घाटन
Edited By News24 हिंदी

R Madhavan
Edited By News24 हिंदी

R Madhavan
चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। भारत की इस उपलब्धि को कनकिया डेवलपर्स ने एक अलग अंदाज में सैल्यूट किया है। ‘कनकिया सिलिकॉन वैली’ के कैंपस में एक विशाल रॉकेट-नुमा ढांचे का निर्माण किया गया है। 1000 फ़्लैट्स और आधुनिक सुविधाओं से सजी यह परियोजना मुम्बई के पवई इलाके में स्थित है। ‘रॉकेट : लैंडस्केप एमेनिटीज़, क्लब रीबूट और क्लाउड’ का उद्घाटन बड़े ही रंगारंग तरीके से किया गया। इसका उद्घाटन रॉकेट बॉय आर. माधवन और नम्बी नारायणन ने किया।
आर माधवन ने इसरो साइंटिस्ट नम्बी नारायणन की ज़िंदगी पर फिल्म ‘रॉकेटरी: द नम्बी इफ़ेक्ट’ बनाई थी। फ़िल्म के लेखक, अभिनेता, निर्माता और निर्देशक आर. माधवन की इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। इस रॉकेट के उद्घाटन में वैज्ञानिक नम्बी नारायणन और फिल्म अभिनेता आर. माधवन मोजूद रहें।
इस मौके पर आर. माधवन ने कहा, “मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि किसी ने सालों की अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी भारतीय विरासत और हाल ही में चंद्रयान-3 के माध्यम से हमारी कोशिश को अनौखे अंदाज में सम्मानित करने का सोचा और मुझे और नम्बी नारायणन सर को इस परियोजना के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया।
‘कनकिया सिलिकॉन वैली’ टाउनशिप का काम आज कल बहुत तेजी के साथ चल रहा है। इस वैली में करीब 1000 आलीशान फ्लेट्स का निर्माण करवाया जा रहा है इसमें अभी तक करीब 550 का निर्माण हो चूका है बाकि आने वाले कुछ समय में तैयार हो जायेंगे। यहां पर 40 से भी अधिक विश्वस्तरीय एमेनिटीज़ उपलब्ध हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: