R Balki Reacted On Sunny Deol Gadar 2: हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की और एक महीने में ही 512 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म को दर्शको का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
इस बीच अब सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर डायरेक्टर आर बाल्की ने चौंकाने वाली बात कही हैं। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म गदर 2 को लेकर डायरेक्टर का क्या कहना है…
यह भी पढ़ें- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई दुखद खबर, नहीं रहे Shahrukh Khan के साथ काम कर चुके मशहूर अभिनेता
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ने मचाया ‘गदर’
दरअसल, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाई और बेहद धमाकेदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने इतनी शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। हालांकि इस बीच कई फिल्में रिलीज हुई और गदर 2 का सीधा असर इन फिल्मों की कमाई पर पड़ा है। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर का नाम भी शामिल है।
20 करोड़ के बजट में बनी है अभिषेक बच्चन की फिल्म
बता दें कि सनी देओल की ‘गदर 2’ की रिलीज के एक हफ्ते बाद ही अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’ रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई और इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन की ये फिल्म लगभग 20 करोड़ के बजट में बनी है, लेकिन फिल्म लगभग 7 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है।
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है ‘घूमर’
वहीं, अब इस पर फिल्म के डायरेक्टर आर बाल्की ने अपना रिएक्शन दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनको लगा था कि दूसरा हफ्ता उनकी फिल्म को मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें गदर 2 से ऐसी सुनामी की उम्मीद नहीं थी। बता दें कि घूमर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ सैयामी खेर ने भी अहम किरदार निभाया है। बताते चलें कि गदर 2 को 22 साल बाद बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है और ये फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का दूसरा भाग है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines