Sonnalli Seygall Daughter Name Reveal: ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने हाल ही में अपनी बेटी का इस दुनिया में वेलकम किया है। सभी को सोनाली सहगल और उनके पति आशीष सजनानी (Asheshl Sajnani) के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार था। अब कपल ने फैंस की ये इच्छा भी पूरी कर दी है। सोशल मीडिया पर इन दोनों ने एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए कपल ने फैंस को न सिर्फ अपनी बेटी का नाम बताया है, बल्कि उसकी पहली झलक भी दिखा दी है।
क्या है सोनाली सहगल की बेटी का नाम?
सोनाली सहगल ने एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो बेहद स्पेशल है क्योंकि इसमें उनकी बढ़ी हुई फैमिली यानी उनकी बेबी की पहली झलक देखने को मिली है। फोटो में कपल अपनी बेटी के पांव दिखाते हुए अपने हाथों से दिल बना रहे हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आशीष सजनानी के हाथ पर आपको एक खास टैटू देखने को मिलेगा जिसका उनकी जिंदगी में अलग ही महत्व है। दरअसल, अब आशीष सजनानी ने अपने हाथ पर अपनी बेटी के नाम का टैटू गुदवा लिया है।
पोस्ट में दिखी सोनाली सहगल की बेटी की पहली झलक
एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का बेहद यूनिक नाम रखा है। सोनाली सहगल ने अनाउंस किया कि 27 नवंबर 2024 को जन्मी उनकी बेटी का नाम ‘शुकर ए सजनानी’ (Shukar A Sajnani) है। वहीं, अब एक्ट्रेस के पति ने अपनी रिस्ट पर ‘शुक्र’ लिखवा लिया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने एक लम्बा नोट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी खूबसूरत बेटी को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं शुकर- एक ऐसा नाम जो हमारे दिलों में जीवन भर के लिए आभार को दर्शाता है। वो हमारा छोटा-सा चमत्कार है, जो हमारे चारों ओर मौजूद प्यार, खुशी और आशीर्वाद की एक जीवंत वसीयत है।’
यह भी पढ़ें: कितने पढ़े-लिखे हैं Bigg Boss 18 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स? Vivian Dsena की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन कर देगी हैरान
पेरेंट्स ने बेटी का किया वेलकम
उन्होंने आगे कहा, ‘उम्मीद है कि वो हर पल में ब्यूटी को पहचानते हुए बड़ी होगी और कृतज्ञता से भरी जिंदगी जीएगी, ठीक वैसे ही जैसे वो हमारे लिए शब्दों से परे एक ब्लेसिंग रही है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, हमारी शुकर- हमारे चमत्कार का भरमार।’ अब इस ;पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स का प्यार मिल रहा है। सभी लोग शुकर के जन्म पर पेरेंट्स को बधाई दे रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को बेबी का नाम भी काफी पसंद आया है।
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 hr agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
2 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
21 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines