Allu Arjun Emotional: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। जाहिर है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा सुपर-डुपर हिट हुई थी। इसके बाद से फैंस दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब Pushpa 2 रिलीज हो गई है और जिन लोगों ने देख ली है, वह इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच अल्लू अर्जुन काफी इमोशनल हो गए हैं। दरअसल, उन्हें एक खास नोट मिला है, जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। यह स्पेशल नोट उनके बेटे अयान ने लिखा है।
बेटे ने लिखा इमोशनल पोस्ट
अल्लू अर्जुन के बेटे अयान ने Pushpa 2 की रिलीज के बीच अपने पापा के लिए एक खास नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने अपने पापा को अपना आइडल बताया है। यही नहीं वह खुद को पिता का नंबर वन फैन बता रहे हैं। अयान ने अपने पापा अल्लू अर्जुन को दिए नोट में लिखा, ‘डियर पापा, मैं इस नोट को इसलिए लिख रहा हूं कि मैं आपको यह बता सकूं कि मैं कितना प्राउड फील कर रहा हूं आपके सक्सेस हार्ड वर्क, पैशन और डेडिकेशन के लिए।’
अल्लू अर्जुन के बेटे ने नोट में आगे लिखा, ‘जब मैं आपको देखता हूं तो मुझे फील होता है कि मैं टॉप पर हूं। आज स्पेशल डे है क्योंकि आज ग्रेट एक्टर की फिल्म आ रही है। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि आपके अंदर मिक्स इमोशन है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि Pushpa सिर्फ फिल्म नहीं है, एक्टिंग को लेकर जो आपका प्यार है और पैशन है, उसका रिलेक्शन है। मैं आपको और आपके प्यार को बेस्ट ऑफ लक कहना चाहता हूं।’
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स से प्राइम तक रिलीज हो रहीं 7 फिल्में-सीरीज, दिसंबर होगा मजेदार
अल्लू अर्जुन ने शेयर किया नोट
अयान ने आगे लिखा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि नतीजा जो भी आए आप मेरे हीरो और आइडल हमेशा रहोगे। इस यूनिवर्स में आपके बहुत से फैंस हैं, लेकिन मैं हमेशा आपका नंबर वन फैन रहूंगा। एक प्राउड बेटे का लिखा हुआ नोट अपने टॉप आइडल के लिए।’ बता दें कि अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे का यह खास नोट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, ‘मेरे बेटे अयान ने मेरा दिल छू लिया है। यह मेरी अभी तक की सबसे बड़ी उपलब्धि। मैं ऐसा प्यार पाकर खुशनसीब हूं।’ गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
8 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
14 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines