Pushpa 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द रूल‘ के रिलीज होने में बस सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है। इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाल की चल रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना क्रेज है कि अभी से लोग टिकट बुकिंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एडवांस बुकिंग में जिस तरह का उछाल देखने को मिल रहा है, शायद ही पहले किसी और फिल्म के लिए देखा गया हो। तभी तो अल्लू अर्जुन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई पार कर डाली है। यह फिल्म नोट छापने के साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है।
रिलीज से पहले कमाए करोड़ों
बता दें कि पुष्पा 2 को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। हालांकि मेकर्स फिल्म के 3डी वर्जन को अभी रिलीज नहीं कर रहे हैं लेकिन फिर भी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। चूंकि अभी पूरा दिन बाकी है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की कमाई में अभी और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Sara और Arjun Bajwa की वायरल तस्वीरों से नया हिंट, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा
अल्लू अर्जुन ने जाहिर की खुशी
एडवांस बुकिंग में पुष्पा 2 की कमाल की कमाई को देखते हुए अल्लू अर्जुन भी अपनी खुशी जाहिर करने से नहीं चूके। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि पुष्पा 2 ने 100 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म को मिड वीक में रिलीज करने का फैसला लिया है। इस फिल्म को 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।
इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
उधर, Bookmyshow के सीईओ आशीष सक्सेना का कहना है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1 मिलियन से ज्यादा टिकटों की बिक्री कर ली है। इसने रिलीज से पहले ही कल्कि 2898 ईस्वी, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और केजीएफ: चैप्टर 2 को पीछे छोड़ दिया है। आलम यह है कि पुष्पा 2 देशभर का देशभर में क्रेज देखने को मिल रहा है।
नया बेंचमार्क सेट करेगी फिल्म
ट्रेंड पंडितों का भी यह कहना है कि पुष्पा 2 भारत में 50 से 55 करोड़ के बीच ओपनिंग ले सकती है। बता दें कि यह गेयटी-गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स में 6 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनने वाली है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार ने भी पुष्पा 2 के टिकटों की कीमत में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज के बाद एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines