Pushpa 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। अब तक जो आंकड़े आए हैं, उन्हें देखकर ही पता चल गया है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म सिनेमाघरों में पहले ही दिन धमाल मचा देगी। यह कमाल सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलेगा। यही नहीं ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
एडवांस बुकिंग में मचाया तांडव
Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर में प्री-सेल्स के मामले में 50 का आंकड़ा पार किया है। एडवांस बुकिंग ओपनिंग शुरू होने के महज 48 घंटे के अंदर इस फिल्म ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म के जितने भी टिकट्स अभी बिके हैं, उनमें 50 प्रतिशत श्रेय सिर्फ हिंदी टिकट्स को जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग पर ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इस लिस्ट में ‘केजीएफ 2’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ का नाम शामिल है। इन तीनों ही फिल्मों को ‘पुष्पा 2’ ने अभी से धूल चटा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग ओपन होने के सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही 3 लाख टिकट्स बेच दिए थे।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही अल्लू अर्जुन की फिल्म
इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
पिछले साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ की बात करें तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद सिर्फ 12 घंटे में 2 लाख टिकट बेचे थे। वहीं 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने अपने हिंदी वर्जन में 24 घंटे के अंदर 1.25 लाख टिकट बेचे थे। वहीं अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी वर्जन में एडवांस बुकिंग खुलते ही 24 घंटे के अंदर 1.8 लाख टिकट बेचे हैं।
सनी देओल की पिछले साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग ओपन होने के पहले 24 घंटे में 1.10 लाख टिकट बेचे थे। इस हिसाब से ‘पुष्पा 2’ ने सनी देओल की फिल्म को पीछे छोड़ते हुए 3 लाख रुपये के टिकट बेच दिए हैं।
ओपनिंग डे पर मचा देगी धमाल
जिस तरह से ‘पुष्पा 2’ रिलीज से पहले ही सॉलिड कमाई कर रही है, उसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह प्रभास की ‘बाहुबली’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड भी जल्द तोड़ देगी। इसने एडवांस बुकिंग में 90 लाख कमाए थे। वहीं अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines