Pushpa Actor Arrested: एंटरटेनमेंट जगत से अब एक शॉकिंग खबर सामने आई है। ‘पुष्पा’ (Pushpa) फेम एक्टर को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर जगदीश प्रताप बंदरी (Jagdish Pratap Bandari) जिन्हें फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के दोस्त केशव के रोल में देखा गया था अब उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। एक्टर पर संगीन आरोप है जिसकी वजह से उनकी मुसीबते बढ़ गई हैं। कहा जा रहा है कि किसी महिला जूनियर आर्टिस्ट के आमहत्या मामले में पुलिस को उनका कनेक्शन मिला है जिसके चलते हैदराबाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स पर बोला गया Animal का यह डायलॉग लोगों को नहीं आया पसंद, इन सीन्स पर भी मचा बवाल
पुष्पा एक्टर गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्टर जगदीश प्रताप ने कथित तौर पर एक आदमी के साथ जूनियर आर्टिस्ट की तस्वीरें ली थीं। जिसके बाद जगदीश ने उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी। कहा जा रहा है कि एक्टर उस जूनियर आर्टिस्ट को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे। जिसकी वजह से उस लड़की ने 29 नवंबर को अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। ये भी बात सामने आई है कि एक्टर उस जूनियर आर्टिस्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
महिला को किया ब्लैकमेल!
अब उस लड़की के माता-पिता ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ है। उनका आरोप है कि एक्टर ने ही उनके बेटी को ये कदम उठाने के लिए उकसाया है। ऐसे में इस शिकायत के बाद हुई जांच के आधार पर पुलिस ने बुधवार को एक्टर को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता चला है कि जगदीश ने ये वीडियो 27 नवंबर को बनाया था और उस लड़की को उसकी प्राइवेट फोटोज इंटरनेट पर लीक करने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसे आत्महत्या करना ज्यादा आसान लगा।
पुलिस ने भेजा रिमांड पर
अब खबर आई है कि इस सुसाइड के बाद से एक्टर फरार थे लेकिन अब पुलिस ने उन्हें ढूंढ़कर गिरफ्तार कर लिया। अब जगदीश प्रताप बंदरी को रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अब देखना होगा आगे इस केस में कौन-सा मोड़ आता है और क्या नए खुलासे होते हैं।
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
1 hr agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
2 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
3 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
4 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
5 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
20 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
23 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines