Jagadeesh Prathap Bandari: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जगदीश प्रताप भंडारी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
दरअसल, अभिनेता को 6 दिसंबर को एक जूनियर कलाकार को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अब टीवी9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जगदीश ने अपना गुनाह मान लिया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने ही जूनियर कलाकार को निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल किया था।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की फिल्म में कैमियो करेंगे Salman Khan, जनवरी में होगी शूटिंग
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अभिनेता जगदीश प्रताप भंडारी पर आरोप था कि उन्होंने एक जूनियर कलाकार को परेशान किया है, जिसकी वजह से जूनियर कलाकार की आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी। हालांकि इस आरोप में एक्टर को 6 दिसंबर को गिरफ्तार भी किया गया था। वहीं, अब टीवी9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जगदीश ने खुद माना है कि उन्होंने ही महिला को निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल किया था और इसी कारण बीते महीने उसने आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता ने माना है कि उन्होंने गलत इरादे से महिला की फोटोज ली थी और उन फोटोज को सार्वजनिक करने के लिए उसे ब्लैकमेल किया था।
जलन की वजह से किया ब्लैकमेल- जगदीश
इतना ही नहीं बल्कि जगदीश ने ये भी दावा किया है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो महिला के किसी दूसरे आदमी के प्यार में पड़ने से जलता था। एक्टर ने बताया कि वो पांच साल से महिला को जानते थे, लेकिन फिल्म ‘पुष्पा’ की सक्सेस के बाद दोनों अलग हो गए थे। जगदीश ने बताया कि अपनी जलन की वजह से उन्होंने महिला को ब्लैकमेल किया और इसकी वजह से महिला ने बीते महीने खुदखुशी कर ली।
जूनियर कलाकार के पिता ने अभिनेता के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही जगदीश को पुंजागुट्टा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। आत्महत्या से मरने वाली जूनियर कलाकार के पिता ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की रिमांड में रखने का निर्देश दिया था।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines