हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

EXCLUSIVE: Pushpa एक ब्रांड है और ब्रांड कभी नहीं मरता... Pushpa 3 पर बड़ा अपडेट

Pushpa 3: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के बाद अब फिल्म के तीसरे पार्ट पर बड़ा अपडेट मिला है। जी हां, फिल्म के तीसरे पार्ट में कुछ तो बेहद धमाकेदार होने वाला है। आइए जानते हैं कि फिल्म का नया अपडेट क्या है?

विज्ञापन
Pushpa 3

Pushpa 3: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने अपनी रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर तांडव शुरू कर दिया। इस फिल्म ने बेहद आसानी ने अपना बजट निकाल लिया और ओपनिंग डे से लेकर अब तक इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट यानी ‘पुष्पा 3’ पर भी बड़ा अपडेट मिला है।

Pushpa 3 पर बड़ा अपडेट

दरअसल, फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रोड्यूसर और म्यूजिक डायरेक्टर ने फिल्म के तीसरे पार्ट पर बिना कुछ कहे बड़ा हिंट दिया है। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी और यलमंचिली रविशंकर और फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद यानी ​​डीएसपी से News24 ने खास बातचीत की। इस दौरान जब इन तीनों से फिल्म के तीसरे पार्ट पर अपडेट मांगा गया, तो इन्होंने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा, लेकिन एक पंच लाइन से सब क्लियर भी कर दिया।

क्या बोले डायरेक्टर? 

जब फिल्म के तीसरे पार्ट पर सवाल पूछा गया तो नवीन यरनेनी ने कहा कि अभी हमारे पास भी कोई क्लू नहीं है। इसके बाद यलमंचिली रविशंकर ने कहा कि सिर्फ सुकुमार ही जानते हैं, लेकिन म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने कहा कि एक बेहद शानदार पंच लाइन में इसका जवाब दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि पुष्पा इज आ ब्रांड और ब्रांड नेवर डाइज यानी (पुष्पा एक ब्रांड है और ब्रांड कभी नहीं मरता)।

क्या होगी तीसरे पार्ट की कहानी?

उन्होंने कहा कि फिल्म के तीसरे पार्ट की कहानी क्या होगी अभी किसी को नहीं पता और इसके बारे में सिर्फ और सिर्फ फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार जानते हैं। उन्होंने आगे बताया कि सुकुमार सर बेहद ही तगड़ा कुछ प्लान कर रहे हैं। जब वो फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए थे और हम सुन रहे थे, तो हमे दो-तीन बार लगा कि ये फिल्म का इंटरवल है ये है और हम बार-बार ताली बजा रहे थे।

पुष्पा इज आ ब्रांड और ब्रांड नेवर डाइज

गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2’ के लिए लोगों में पहले से ही बेहद क्रेज था। वहीं, अब फिल्म के तीसरे पार्ट का भी हिंट लोगों को मिल गया है, तो जाहिर है कि इसका फैनबेस अभी से बनना शुरू हो गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी और इस फिल्म के तीसरे पार्ट में क्या-क्या अलग और खास होने वाला है क्योंकि पुष्पा इज आ ब्रांड और ब्रांड नेवर डाइज।

यह भी पढ़ें- Raj Kapoor की वो फिल्म, जो एक ही टाइटल से 4 बार बनी, चारों बार HIT

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें