Pushpa 3 Update: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन अल्लू अर्जुन का वाइल्ड फायर बॉक्स ऑफिस पर छा गया है। फिल्म को देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इसे अभी से ब्लॉकबस्टर घोषित कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के तीसरे पार्ट यानी Pushpa 3 को लेकर भी अपडेट आने शुरू हो गए हैं। जाहिर है कि साल 2021 में Pushpa रिलीज हुई थी। लंबे वक्त के बाद Pushpa 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस बीच तीसरे पार्ट की डिटेल आने से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
Pushpa 3 की इनसाइड डिटेल लीक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज के बीच ही मेकर्स ने इसका तीसरा पार्ट कंफर्म कर दिया है। इससे साफ हो गया है कि पुष्पा इतनी जल्दी नहीं झुकेगा। अभी वाइल्ड से भी वाइल्ड फायर देखने को मिलेगा। Pushpa 3 को लेकर जो अपडेट आ रहे हैं, उसमें फिल्म का टाइटल और विलेन से जुड़ी जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 X Review: अल्लू अर्जुन का वाइल्ड फायर देख क्या बोली पब्लिक? देखें रिएक्शन
विजय देवरकोंडा ने दिया हिंट
दरअसल, पुष्पा 2 के सीक्वल का हिंट किसी और ने नहीं बल्कि साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने दिया है। हाल ही में उन्होंने पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एक्टर ने सुकुमार के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की और लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं सुकुमार सर.. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं। आपके साथ फिल्म शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। प्यार और हग्स 2021- द राइज, 2022- द रूल, 2023- द रामपेज।’
पुष्पा 3 पर मिल गए 3 अपडेट
विजय देवरकोंडा के ट्वीट से 3 बड़े अपडेट मिल गए हैं। पहला ये कि Pushpa 2 की रिलीज के बाद मेकर्स इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। दूसरा अपडेट यह है कि तीसरे पार्ट का टाइटल ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ होगा। तीसरा अपडेट खुद विजय देवरकोंडा हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुष्पा 3 में वह नजर आएंगे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो विजय फिल्म में विलेन का किरदार प्ले करते हुए नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के बाद ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ में रश्मिका मंदाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा उनके रील हीरो पुष्पा से भिड़ते हुए नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने तीसरे पार्ट पर अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
7 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
11 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
13 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
15 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines