Pushpa 2 X Review: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पुष्पा ब्लॉकबस्टर होने के बाद फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार पिछले काफी वक्त से कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होते ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। एडवांस बुकिंग में पहले ही Pushpa 2 ताबड़तोड़ टिकट बेचकर मोटी कमाई कर चुकी है। इसका नतीजा है कि ओपनिंग डे पर पुष्पा 2 का भौकाल देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ खचाखच भरी हुई है। जिन लोगों ने अल्लू अर्जुन की फिल्म देख ली है, उन्होंने अपने रिएक्शन सोशल मीडिया पर देने शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि Pushpa 2 देखने के बाद पब्लिक का क्या कहना है…
पुष्पा 2 को बताया ब्लॉकबस्टर
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया। उसने लिखा, ‘फहाद फासिल के बारे में बताना भूल गया। वह पहले पार्ट की तरह ही था लेकिन दूसरे पार्ट में सुक्कू ने उसे जोकर लिखा है। फहाद फासिल और अल्लू अर्जुन के बीच बीच शानदार फेस ऑफ सीन है। वह पुष्पा टीजर कहां है, इसकी मेन वजह है।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पुष्पा 2 ब्लॉकबस्टर है। वाइल्डफायर एंटरटेनर। यह फिल्म हर मायने में सॉलिड है। सारे अवॉर्ड्स अल्लू अर्जुन के लिए हैं। वह शानदार से परे हैं। सुकुमार एक जादूगर हैं। बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया है।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कंपलीट मास एंटरटेनमेंट सिनेमा पुष्पा 2 एक्टिंग अपने चरम पर।’ इसी के साथ चौथे यूजर ने सिनेमाघर की एक झलक शेयर की है, जिसमें दर्शक फिल्म देखते हुए तालियां बजा रहे हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पुष्पा 2 में फाइट सीक्वेंस को थोड़ा कम किया जा सकता था। फासिल का किरदार मर चुका है और यह कंप्लीट सही है।’
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 रिलीज के बीच क्यों इमोशनल हुए अल्लू अर्जुन? बेटे अयान से जुड़ा है मामला
यहां देखें अन्य यूजर्स के रिएक्शन
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आज ‘पुष्पा: द रूल’ सिनेमाघरों में उतर चुकी है। ओपनिंग डे पर फिल्म का गजब कहर देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने फिल्म को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज किया है। जिस तरह से दर्शकों का रिस्पांस आ रहा है, कहना गलत नहीं होगा कि Pushpa 2 पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
7 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
11 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
13 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
14 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
15 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines