हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pushpa 2 का ट्रेलर रिलीज, Allu Arjun का धमाकेदार एक्शन देख पागल हुए फैंस

Pushpa 2 Trailer Release: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेलर में अल्लू के एक्शन को देखकर फैंस पागल हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इसमें और क्या खास है?

विज्ञापन
Pushpa 2

Pushpa 2 Trailer Release: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के ट्रेलर का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के ट्रेलर में अल्लू ने धमाका कर दिया है। जब ट्रेलर ही इतना कमाल है, तो फिल्म में क्या गदर कटेगा, इसका इंतजार करना अब मुश्किल लग रहा है। अल्लू के एक्शन के अलावा इसमें और क्या खास है? आइए जानते हैं…

ट्रेलर में क्या खास?

जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोग पागल-से हो गए। फिल्म के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का एक्शन फायर नहीं बल्कि वाइल्ड फायर है। ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर में ना सिर्फ अल्लू अर्जुन बल्कि हर एक स्टार लोगों का ध्यान खींच रहा है। सबने इतना कमाल का काम किया है कि अब फिल्म के लिए इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा। अल्लू के अलावा अगर रश्मिका की बात करें तो एक्ट्रेस ने पुष्पा की वाइफ में रोल में गदर काट दिया है। रश्मिका जिस तरह से ट्रेलर धमाका कर रही है, फिल्म में तो कमाल ही कर देगी।

ट्रेलर ने रिलीज होते ही किया धमाका

ट्रेलर के कई डायलॉग भी ऐसे हैं, जो आने वाले समय में पॉपुलर हो सकते हैं। इसके अलावा अगर ट्रेलर के व्यूज की बात करें तो रिलीज के महज 15 मिनट में ही और खबर लिखे जाने तक इसने 504, 128 व्यूज पा लिए। साथ ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन भी भर दिया है। फिल्म के ट्रेलर से ही पता लगा रहा है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाका करेगी। बता दें कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Pushpa 2

मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

गौरतलब है कि फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर हर छोटी चीज को ध्यान में रखकर पैसा खर्च किया है, जो ट्रेलर में साफ दिख भी रहा है। फिल्म का पहला पार्ट भी लोगों को खूब पसंद आया था। वहीं, अब इसके दूसरे पार्ट के ट्रेलर को देखकर भी लोगों में अब इसके लिए इंतजार करना मुश्किल लग रहा है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या रिकॉर्ड तोड़ेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में इस हफ्ते NO ELIMINATION क्यों? सामने आई दो बड़ी वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola