Pushpa 2 Trailer Release, Rashmika Mandanna Fans Upset: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही फैंस पागल हो गए हैं और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का एक्शन देखकर फैंस पागल हो गए हैं और एक्टर के फैंस बेहद खुश हैं। हालांकि, ट्रेलर के रिलीज होते ही रश्मिका के फैंस का दिल टूट गया है और वो मायूस नजर आए हैं। आइए जानते हैं क्यों?
रश्मिका के फैंस का टूटा दिल
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर का ना सिर्फ अल्लू के फैंस बल्कि रश्मिका के फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था, लेकिन ट्रेलर में रश्मिका का कम अपीरियंस एक्ट्रेस के फैंस का दिल तोड़ गया। फिल्म के ट्रेलर में रश्मिका नजर तो आ रही है, लेकिन बेहद कम, जबकि एक्ट्रेस के फैंस को उम्मीद थी कि ट्रेलर में रश्मिका का भी खूब अपीरियंस देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आइटम गर्ल भी सिर्फ एक सेंकड के लिए आई नजर
ना सिर्फ रश्मिका बल्कि फिल्म के ट्रेलर में आइटम गर्ल श्रीलीला भी सिर्फ एक सेकंड के लिए नजर आ रही हैं, जबिक फैंस को उम्मीद थी कि ट्रेलर में आइटम सॉन्ग की लंबी झलक देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आइटम सॉन्ग के दिवानों का भी दिल टूट गया। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म में ये दोनों ही हसीनाएं अपने ग्लैमर का तड़का किस तरह लगाएंगी।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाका करती है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा कई बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने फिल्म के लिए अच्छी खासी फीस ली है। ट्रेलर में भी हर स्टार की एक्टिंग कमाल कर रही है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 का ट्रेलर रिलीज, Allu Arjun का धमाकेदार एक्शन देख पागल हुए फैंस
संबंधित खबरें
कौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
39 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
48 mins ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
3 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
4 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
6 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines