Pushpa 2 के टिकट से ढीली होगी लोगों की जेब, इन शहरों में 2 हजार के पार पहुंची कीमत?

Pushpa 2, Allu Arjun: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के रिलीज होने में अब बस कुछ ही टाइम बचा है, ऐसे में जाहिर है कि इसकी बुकिंग के लिए भी लोगों में होड़-सी लगी है।

Pushpa 2

Pushpa 2

Pushpa 2, Allu Arjun: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज में अब बस चार दिन ही बचे हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। हर कोई बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म की रिलीज का सीधा असर दर्शकों की जेब पर पड़ने वाला है। अब ‘पुष्पा 2’ की टिकट इतनी महंगी हो गई हैं, तो जाहिर है कि लोगों को इसके लिए मोटी रकम देनी होगी।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टिकट की कीमत बढ़ी

दरअसल, हाल ही में ये सुनने में आया था कि फिल्म के टिकट की प्राइस को बढ़ाया जाएगा, लेकिन ये 2 हजार को भी पार कर लेगा इसकी उम्मीद शायद लोगों ने नहीं की होगी। बता दें कि दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में इस फिल्म को हिंदी में देखने के लिए लोगों को 2 हजार से भी ज्यादा की कीमत देनी होगी। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है, लेकिन इसके टिकट की बढ़ती कीमतें सीधा दर्शकों की जेब पर असर करेगी।

2 हजार के पार पहुंची कीमत

गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2’ के लिए लोगों में एक अलग ही एक्साइटमेंट है और फिल्म की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ज्यादातर जगहों पर इसके टिकट की कीमतें प्रीमियम हैं। इस मामले में दिल्ली का पीवीआर डायरेक्टर्स कट सबसे आगे है, जहां हिंदी 2डी वर्जन टिकटों की कीमत 2400 रुपये है। मुंबई, मैसन पीवीआर: जियो वर्ल्ड ड्राइव में इसके टिकट की कीमत 2100 रुपये है, लेकिन ये प्रीमियम थिएटर हैं जहां टिकट की कीमतें आम तौर पर नियमित से ज्यादा ही होती है।

Pushpa 2

Pushpa 2

IMAX और 3D वर्जन में भी बढ़ोतरी

इसके अलावा IMAX और 3D वर्जन कुछ मार्जिन से कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। दिल्ली के पीवीआर सेलेक्ट सिटी वॉक में शुरुआती रात में आईमैक्स शो के लिए रिक्लाइनर सीटों की कीमत 1860 रुपये थी। मुंबई के कई सिनेमाघरों में ऐसी ही सीटों की कीमत 1500 से 1700 रुपये के बीच है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है। ऐसे में जाहिर है कि लोग तेजी से अपनी सीट बुक कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के टिकट की बढ़ती कीमतों का भी लोगों पर कुछ खास असर नहीं हुआ है क्योंकि ‘पुष्पा 2’ के लिए लोगों में क्रेज साफ दिख रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ