Pushpa 2 Reloaded Version With Bonus: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2 the rule) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नोट छाप रही है। अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन अब उसे चैलेंज करने के लिए सोनू सूद (Sonu Sood) की ‘फतेह’ (Fateh) और राम चरण (Ram Charan) की ‘गेम चेंजर’ (Game Changer) आ रही है। इनसे बचने के लिए ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने ऐसा दांव खेला है कि एक बार फिर से ऑडियंस की भीड़ फिल्म को देखने के लिए थिएटर पर उमड़ने वाली है।
बोनस के साथ आ रहा रिलोड वर्जन
अब अल्लू अर्जुन के फैंस और पुष्पा 2 लवर्स के लिए गुड न्यूज है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के मेकर्स ने उनके लिए एक बड़ा गिफ्ट तैयार किया है जो उन्हें एक्साइटेड कर देगा। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है कि अब फिल्म को 20 मिनट के नए सीन के साथ फिर से रिलोडेड वर्जन के साथ रिलीज किया जाएगा। ऐसे में जो लोग फिल्म देख चुके हैं उनके लिए अब फिल्म में पूरे 20 मिनट का नया सीन आने वाला है जो बहुत ही मजेदार होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले शॉकिंग मिड-वीक इविक्शन, रजत, श्रुतिका या चाहत किसका कटेगा पत्ता?
कब होगा रिलोडेड वर्जन रिलीज
ये भी जान लेते हैं कि ये फिल्म कब थिएटर पर नए रिलोडेड वर्जन के साथ रिलीज होने वाली है। दरअसल ये मूवी 11 जनवरी 2024 को एक नए वर्जन के साथ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। अब देखने वाली बात होगी की मेकर्स की ये चाल कामयाब होगी या नहीं।
‘गेम चेंजर’-‘फतेह’ से बचने के लिए चली चाल
बता दें कि पुष्पा 2 को टक्कर देने के लिए राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उसी के साथ सोनू सूद की फिल्म फतेह भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में दो फिल्मों का आपस में क्लैश है तो अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए भी चैलेंज है। इसी चैलेंज से बचने के लिए तो मेकर्स ने चाल चली है।
यह भी पढ़ें: WWE RAW On Netflix: शो को लेकर फैंस के 5 बड़े सवाल, जिनके यहां मिलेंगे जवाब
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines