साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ पिछले साल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब दो महीने बाद फरवरी महीने में फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई। अब ‘पुष्पा: द रूल’ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अप्रैल महीने में फिल्म को कई भाषाओं के साथ टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि नॉर्थ दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि हिंदी भाषा के साथ अभी ‘पुष्पा 2’ की डेट अनाउंस नहीं की गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे?
कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को टीवी पर तेलुगु भाषा में 13 अप्रैल, रविवार को शाम 5:30 बजे स्टार मां चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। उसी दिन एशियानेट पर शाम 6:30 बजे मलयालम भाषा के साथ फिल्म को टेलीकास्ट किया जाएगा। जबकि कन्नड़ भाषा के साथ ये फिल्म शाम 7 बजे कलर्स कन्नड़ पर टेलीकास्ट होगी।
यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी’ के फैंस के लिए बुरी खबर! नया सीजन शुरू होने से पहले प्रोडक्शन ने खींचा हाथ
हिंदी भाषा में कब होगी स्ट्रीम?
‘पुष्पा 2’ को तमिल भाषा में अगले दिन यानी 14 अप्रैल को टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे आप दोपहर 3 बजे स्टार विजय पर देख सकते हैं। हालांकि हिंदी भाषा की तारीख मेकर्स की तरफ से भी अनाउंस नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ के हिंदी प्रीमियर की डेट भी घोषित कर दी जाएगी।
पुष्पा 2 का कलेक्शन
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। मेकर्स के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1871 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसकी सफलता के बाद मेकर्स ने तीसरा पार्ट ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ भी अनाउंस कर दी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines