Pushpa 2 Starcast Fee: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर जबरदस्त बज बन रहा है। फिल्म बहुत जल्दी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आज यानी संडे को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने स्टार्स को भी मोटी रकम बतौर फीस दी है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन के बाद किसे सबसे ज्यादा फीस मिली है और बाकी लोगों की फीस क्या है?
पुष्पा 2 के सितारों की फीस क्या?
अल्लू अर्जुन
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फीस को लेकर पहले ही अपडेट आ गया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 300 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि, ये आंकड़ा रिपोर्ट के हिसाब से सामने आया था। इसके अलावा अगर बाकी सितारों की बात करें तो उन्होंने भी फिल्म के लिए मोटी रकम ली है।
रश्मिका मंदाना
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। फिल्म में रश्मिका, अल्लू अर्जुन (पुष्पा) की वाइफ श्रीवल्ली का किरदार निभा रही है। फिल्म के पहले पार्ट में भी एक्ट्रेस को खूब प्यार मिला था और लोगों ने उनके काम की भी खूब सराहना की थी।
फहाद फासिल
फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए फहाद फासिल ने भी अच्छी खासी रकम ली है। फिल्म में फहाद विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने 8 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं।
श्रीलीला
फिल्म में श्रीलीला का आइटम डांस है और अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में संमाथा ने अपने आइटम डांस के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। बता दें कि सभी की फीस रिपोर्ट्स के आधार पर है।
आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
इसके साथ ही अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है। स्टार्स की फीस रिवील होने के बाद ये भी साफ है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए सितारों पर पानी की तरह पैसा बहाया है। अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है, जिसके रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म के ट्रेलर को किस तरह का रिस्पॉनस मिलता है।
यह भी पढ़ें- Riddhi Dogra ने Ranbir Kapoor को लेकर किया हैरान करने वाला ये दावा? बोलीं- वो हिडन…
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines