'हर महीने 90 हजार की जरूरत…', एक साल बाद कैसी है Pushpa 2 भगदड़ में घायल बच्‍चे की हालत, मजबूर पिता ने क्या कहा?

Pushpa 2 Stampede: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए एक साल हो गया है. इस फिल्म की रिलीज के दौरान अल्लू को कानूनी मुश्किल का सामना करना पड़ा था.

Pushpa 2

Pushpa 2. IMAGE CREDIT- social media

Pushpa 2 Stampede: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए एक साल हो गया है. फिल्म की रिलीज के दौरान अल्लू हैदराबाद में संध्‍या थ‍िएटर पहुंचे थे, जहां पर भगदड़ मची थी. इस भगदड़ में एक महिला फैन की मौत हो गई थी और उसका 8 साल का बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस घटना को एक साल हो गया है, लेकिन अभी भी उस बच्चे का इलाज चल रहा है. इतना ही नहीं बल्कि अब अल्लू पर आरोप है कि इलाज में अभिनेता, पीड़ित की कोई मदद नहीं कर रहे हैं. अल्लू की टीम ने अब इसका जवाब दे दिया है. साथ ही आपको ये भी बताते कि एक साल बाद बच्चे की हालत कैसी है?

एक महीने में 90 हजार की जरूरत

दरअसल, अब श्रीतेज को लेकर रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उसके पिता का कहना है कि वो अभी भी पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं. श्रीतेज को 146 दिनों के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी तो मिल गई थी, लेकिन इसके बाद उन्हें देखभाल के लिए एक न्यूरो-रिहैबिलिटेशन सेंटर ले जाया गया था. ‘एबीएन’ से बात करते हुए घायल बच्चे के पिता ने कहा कि उनके बेटे के इलाज के लिए हर महीने 90 हजार रुपये की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा अन्य खर्चे भी हैं.

एक साल बाद कैसी है बच्चे की हालत?

इसके अलावा श्रीतेज के पिता मगुदमपल्ली ने कहा कि आज एक साल बाद भी मेरा बेटा ठीक से सांस नहीं ले सकता और खुद खा-पी नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि वो अकेले ही अपने बेटे-बेटी और बूढ़ी मां की देखभाल कर रहे हैं. इसके अलावा वो एक सोने की दुकान पर भी काम कर रहे थे, लेकिन अपने बेटे के लिए उन्हें उसे भी छोड़ना पड़ा.

क्या बोले पीड़ित बच्चे के पिता?

उन्होंने बताया कि उनके बेटे के इलाज के लिए हर महीने करीब 1.25 लाख रुपये खर्च होते हैं. इसके अलावा घटना के दौरान अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये देने का वादा किया था, जो उन्होंने पूरा किया, लेकिन मगुदमपल्ली का कहना है कि अल्लू अर्जुन के परिवार ने जो 2 करोड़ रुपये उनके खाते में जमा किए थे उसके ब्याज से उनके बढ़ते खर्च पूरे नहीं हो रहे हैं.

अल्लू अर्जुन की टीम ने क्या कहा?

इसके आगे उन्होंने कहा कि अब अल्लू अर्जुन की टीम से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि श्रीतेज के रिहैबिलिटेशन का ध्यान रखने का वादा किया गया था. पीड़ित के पिता ने बताया कि अभी तक उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला है. इसके अलावा ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने अल्‍लू अर्जुन की टीम से संपर्क किया और उनसे इसके बारे में सवाल किया गया, जिस पर जवाब मिला कि ये सही स्टेज नहीं है ये बात करने का और हम जो कुछ भी कर रहे हैं, वो दिल राजू गारु के जरिए कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ