हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Allu Arjun को होगी सजा या मिलेगी राहत? Pushpa 2 भगदड़ मामले में इस दिन आएगा फैसला

Pushpa 2 Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस वक्त ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि इस केस में एक्टर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और अब मामले में अल्लू की जमानत पर अगले साल सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Pushpa 2 Stampede Case

Pushpa 2 Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जितना अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लकेर चर्चा में हैं, उतना ही वो इस फिल्म के प्रीमियर में हुई भगदड़ मामले में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। केस इतना लाइमलाइट में है कि इस पर चर्चा होती मिल ही जाती है और मामले में अल्लू अर्जुन की मुसीबतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस केस में नया अपडेट आया है और अल्लू अर्जुन की जमानत पर सुनवाई अगले साल तक टल गई है।

कब होगी सुनवाई?

बता दें कि अल्लू अर्जुन की जमानत पर अब 3 जनवरी, 2025 को फैसला सुनाया जाएगा। इस केस में एक्टर की कानूनी टीम और चिक्कड़पल्ली पुलिस के जवाबी हलफनामे के आधार पर फैसला लिया जाएगा। बताते चलें कि चिक्कड़पल्ली पुलिस ने नियमित जमानत (Allu Arjun Bail) के खिलाफ जवाबी हलफनामा दाखिल किया हुआ है।

क्या था मामला?

दरअसल, मामला फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान का है। इस दौरान अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे थे और इस दौरान वहां पर भारी भीड़ मौजूद थी। जैसे ही लोगों को अल्लू के आने की खबर मिली, तो वहां मौजूद हर कोई एक्साइटेड हो गया। सभी एक्टर को देखने और उनके साथ फोटो लेने के लिए उतावले हो गए और भारी भीड़ के कारण वहां भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी थी चार हफ्ते की अंतरिम बेल

ये मामला इतना बढ़ गया कि इसमें अल्लू अर्जुन को पुलिस ने अरेस्ट किया और एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हालांकि, अल्लू को तेलंगाना हाईकोर्ट ने इस मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। गौरतलब है कि ये केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर किसी की नजरें इस पर बनी हुई हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले पर 3 जनवरी को फैसला सुनाने का ऐलान किया है।

फिल्म कर रही कमाल की कमाई

इसके अलावा अगर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है और धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और यही वजह है कि फिल्म की रिलीज को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन अभी भी लोगों में इसका क्रेज बना हुआ है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी? और ये कौन-सा नया रिकॉर्ड बना पाती है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- OTT पर आ रही The Sabarmati Report, कब और कहां देखने को मिलेगी ‘गोधरा कांड’ की कहानी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola