साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा था। इस बीच अब फिल्म की कास्ट की फिर से रियूनियन हुई है। इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। साथ ही एनएटीएस 2025 ने खास अंदाज में अल्लू अर्जुन का वेलकम किया है।
अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट
मेगास्टार अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में अल्लू ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को अल्लू ने अपने कमरे से शूट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एनएटीएस 2025 ने आसमान में अल्लू अर्जुन के नाम के एल्फाबेट के साथ उनका ग्रैंड वेलकम किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए अल्लू ने इसके कैप्शन में लिखा कि स्वीट सरप्राइट, थैंक यूं एनएटीएस।
श्रीलीला ने भी शेयर की फोटो
इसके अलावा किसिक गर्ल श्रीलीला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की हैं। श्रीलीला ने अपनी स्टोरी में पहले अल्लू अर्जुन के वेलकम वीडियो को शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरी खिड़की के बाहर, मैं आउटसाइड विजिटिर। इसके अगले पोस्ट में श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार के साथ सेल्फी शेयर की है और लिखा है कि #NATS.
अल्लू अर्जुन का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन हमेशा ही फैंस की पहली पसंद रहते हैं। अल्लू का अपना एक अलग ही फैनबेस है, जो हमेशा उनके साथ नजर आता है। जैसे ही अल्लू अर्जुन खुद से जुड़ा कोई अपडेट शेयर करते हैं, तो वो चंद सेकंड में ही वायरल हो जाता है। इसके अलावा अगर अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों एटली के साथ एक बड़े बजट की फिल्म में काम कर रहे हैं।
बड़े बजट की है फिल्म
कथित तौर पर इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, अभी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अल्लू ने इसको लेकर एक-दो पोस्ट जरूर शेयर किया है। लोगों को इस फिल्म के आने का बेहद बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि ये फिल्म क्या कमाल करेगी? अल्लू अर्जुन की फिल्म है, तो लोगों को ज्यादा उम्मीदें भी हैं।
यह भी पढ़ें- ‘जिसका हम सपना…’, R. Madhavan ने किसके लिए कही ये बात? सरेआम कर डाली इस हसीना की तारीफ
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines