Telangana News: हैदराबाद पुलिस ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान 4 दिसंबर को मची भगदड़ के फर्जी वीडियो जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चेतावनी जारी की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ लोग फर्जी वीडियो और खबरें प्रसारित कर रहे हैं। गौरतलब है कि हैदराबाद के RTC एक्स रोड्स के संध्या थिएटर में प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में इस बार भी डबल इविक्शन, जानें कौन-कौन हो सकता है बेघर
बेटे की हालत हैदराबाद के एक अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। हैदराबाद पुलिस के अनुसार उनके हाथ कुछ वीडियो लगे हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के आने से पहले भगदड़ मची थी। कुछ वीडियो घटना की जांच के दौरान तथ्यों को लेकर लोगों के बीच शेयर किए जा रहे हैं। यह लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। पुलिस ने ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वीडियो पर भरोसा करने से पहले करें जांच
पुलिस ने बताया कि कुछ लोग ऐसा जांच को प्रभावित करने और लोगों के बीच भ्रम फैलाने के लिए कर रहे हैं। अगर झूठा प्रचार करते हुए कोई पुलिस के सामने आया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करने पर जेल भी हो सकती है। पुलिस ने झूठे वीडियो जारी कर बदनाम करने वालों को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि उनका विभाग एक निर्दोष महिला की मौत के बाद लगातार पूरी निष्ठा से जांच में जुटा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के प्रोमो में फिर ‘खेला’, जो दिखाया वो दो दिन तक नहीं आया
लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें फैलाई जा रही हैं। अगर किसी नागरिक के पास अतिरिक्त कोई सबूत है तो वह पुलिस को सौंप सकता है। पुलिस विभाग ने अनुरोध किया है कि मामले में किसी भी प्रकार का झूठ न फैलाया जाए। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसका ठीक से सत्यापन कर लें।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
15 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
16 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
21 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
22 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
23 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines